Surinder Choudhary: बागपत पहुंचे जम्मू कश्मीर के उप मुख्य मंत्री सुरिंदर चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ने कहा कि प्रधान मंत्री और गृह मंत्री ने वादा किया था जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देंगे- आज भी जम्मू कश्मीर के लोग इस उम्मीद मे है कि हिंदुस्तान के प्रधान मंत्री जम्मू कश्मीर को कब राज्य का दर्जा देंगे। उन्होंने ने कहा की जो जम्मू कश्मीर आज भारत के साथ है वो महाराज हरि सिंह का कश्मीर नही है, जम्मू कश्मीर की सरहदें गिलगित तक फैली हुई थी।
Deputy Chief Minister Surinder Choudhary: वोटर को गुमराह करने की कोशीश की जाती
उन्होंने कहा की जम्मू कश्मीर और हिंदुस्तान के लोग समझदार है ये देश कुर्बानियों से बना हुआ देश है,और हिंदुस्तान का वोटर किसी छोटी बात पर जा कर वोट नही करता-लेकिन कई बार वोटर को गुमराह करने की कोशीश की जाती और वोटर गुमराह हो भी जाता है।श्री चौधरी ने कहा की देश मे खून खराबे के उपर या ऐसे हालत जो पाकिस्तान भारत मे पैदा करना चाहता है उस पर वोट नहीं पड़ते, और मेहबूबा खुद कंफ्यूज कि वो भाजपा के साथ है या खिलाफ-मेहबूबा तय करें कि छोटी लकीर के साथ जाना है या बड़ी लकीर खीचनी है।
Baghpat News: बागपत पहुंचे जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम
दरअसल,जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी मंगलवार को बागपत पहुंचे। वह यहां भाजपा नेता हरीश चौधरी के कार्यालय गए और फिर उनके निजी हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में होने वाली खाप पंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। मुजफ्फरनगर में खाप पंचायत द्वारा समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया है। सुरिंदर चौधरी इस पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे हैं।
Surinder Choudhary: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयान पर सुरिंदर चौधरी ने दी प्रतिक्रिया
बागपत पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती को पहले खुद देखना चाहिए कि वह कहां खड़ी हैं। चौधरी ने आरोप लगाया कि महबूबा कभी 2019 में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ती हैं, तो कभी बेतुके बयान देती हैं। उन्होंने महबूबा मुफ्ती से पूछा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बेहतर कब थे। चौधरी ने कहा कि महबूबा मुफ्ती आज दुविधा में हैं और यह स्पष्ट नहीं कर पा रही हैं कि उन्हें जम्मू-कश्मीर में कौन सी राजनीतिक लकीर खींचनी है। उन्हें खुद तय करना होगा कि कौन सी लकीर छोटी खींचनी है और कौन सी बड़ी।
महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में दिया था बयान
उल्लेखनीय है कि महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में कहा था कि “कश्मीर की परेशानी लाल किले के सामने गूंजी है। सरकार का वादा था कि जम्मू-कश्मीर सुरक्षित होगा, लेकिन दिल्ली ही खतरे में आ गई।” सुरिंदर चौधरी ने कहा कि वह इन सब बातों में नहीं जाना चाहेंगे, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के लोग बहुत समझदार हैं। उन्होंने कहा कि देश को बनाने में महत्वपूर्ण कुर्बानियां दी गई हैं, और ये कुर्बानियां बिना किसी लोभ-लालच के दी गई हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान का वोटर छोटी बातों पर गुमराह हो सकता है, लेकिन देश में खून-खराबे और पाकिस्तान द्वारा देश में हालात खराब करने की कोशिशों पर कभी वोट नहीं पड़ते। लोग समझदार हैं और अपने वोट का सही इस्तेमाल करना जानते हैं। चौधरी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील की है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा पूरा करना चाहिए।
रिपोर्टर:-मेहंदी हसन,बागपत
ये भी पढ़ें: ‘सनातन को बचाने के लिए लगाई जाए इमरजेंसी’, बागपत दौरे पर बोलीं साध्वी प्राच


Download Android App
Download iOS App







