‘सनातन को बचाने के लिए लगाई जाए इमरजेंसी’, बागपत दौरे पर बोलीं साध्वी प्राची

Summary :

Sadhvi Prachi in Baghpat: यूपी के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी की माहपंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर हिंदू नेता साध्वी प्राची पहुंची थी। जहां उन्होंने धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसी घटनाओं के लेकर बड़ा बयान दिया। इस दौरान उन्होंने ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सभी हिन्दू से पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजने की अपील की। उन्होंने कहा देश में सनातन को बचाने के लिए आपात काल लगाए जाए। Sadhvi Prachi statement: हर आतंकवादी मुस्लिम- साध्वी प्राची पंचायत में पहुंची साध्वी प्राची ने कांग्रेस काल की तरफ इशारा करते हुए…

Sadhvi Prachi in Baghpat: यूपी के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी की माहपंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर हिंदू नेता साध्वी प्राची पहुंची थी। जहां उन्होंने धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसी घटनाओं के लेकर बड़ा बयान दिया। इस दौरान उन्होंने ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सभी हिन्दू से पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजने की अपील की। उन्होंने कहा देश में सनातन को बचाने के लिए आपात काल लगाए जाए।

Sadhvi Prachi statement: हर आतंकवादी मुस्लिम- साध्वी प्राची

Sadhvi Prachi in Baghpat
Sadhvi Prachi in Baghpat

पंचायत में पहुंची साध्वी प्राची ने कांग्रेस काल की तरफ इशारा करते हुए बोलीं,”एक महिला ने प्रधानमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए आपात काल लगाया था आपात काल-अब सनातन को बचाने के लिए लगे आपात काल. उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट मामले पर आगे कहा अल फ़लाह यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाओ। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हर मुस्लिम आतंकवादी नहीं पर हर आतंकवादी मुस्लिम ही होता है.

Baghpat News: ’72 हूरो के दर्शन करा दो’, बच्चों को मूत्र पिलाने और धर्म परिवतर्न की घटना पर बोलीं साध्वी प्राची

उन्होंने आगे कहा कि पहले पेंचर लगाने वाले बम्ब विस्फोट करते थे, अब पढ़े लिखें मुस्लिम विस्फोट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बागपत में बच्चों को मूत्र पिलाने की घटना पर कड़े तेवर में दिखी। उन्होंने कड़े आवाज में कहा कि ऐसे लोगो को 72 हूरो के दर्शन करा देने चाहिये. हिन्दू महिला के धर्म परिवर्तन और गैंग रेप के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ौत में हिन्दू संघटनो ने आयोजित की पंचायत पीड़िता को न्याय दिलाने तक संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि रविवार को आयोजित हिन्दू वादी संघटनो की पंचायत में साध्वी प्राची पहुंची थीं।

ये भी पढ़ें: शेख हसीना को फांसी की सजा, बांग्लादेश कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें किस अपराध में ठहराया दोषी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।