लड़कों के लिए परफेक्ट हैं Gold Ring के ये शानदार डिजाइंस, 5- 7 ग्राम में पाएं परफेक्ट लुक

Summary :

Gold Ring Design For Men: कोई भी खास मौका हो, सोने की ज्वेलरी गिफ्ट देने के लिए सबसे टॉप पर रहती है। आपकी सगाई होने जा रही है या फिर आप आप अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट या सरप्राइज देना चाहती हैं। इसके लिए ढेरों ऑप्शन तलाश रही हैं लेकिन कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। क्या आप कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं, जो आपके पार्टनर को जिंदगी भर याद रहे। इसके लिए आप गोल्ड रिंग को चुन सकती हैं। सोने की अंगूठी का वैसे भी हमारे शास्त्रों और जीवन में बहुत योगदान रहा है। यकीन मानिये आपका…

Gold Ring Design For Men: कोई भी खास मौका हो, सोने की ज्वेलरी गिफ्ट देने के लिए सबसे टॉप पर रहती है। आपकी सगाई होने जा रही है या फिर आप आप अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट या सरप्राइज देना चाहती हैं। इसके लिए ढेरों ऑप्शन तलाश रही हैं लेकिन कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।

क्या आप कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं, जो आपके पार्टनर को जिंदगी भर याद रहे। इसके लिए आप गोल्ड रिंग को चुन सकती हैं। सोने की अंगूठी का वैसे भी हमारे शास्त्रों और जीवन में बहुत योगदान रहा है। यकीन मानिये आपका पार्टनर गोल्ड रिंग पाकर ख़ुशी से पागल हो जायेगा और जिंदगी भर आपका यह तोहफा याद रखेगा। गोल्ड रिंग आज कल फैशन स्टेटमेंट बन गई है, बल्कि क्लास और स्टाइल का एक परफेक्ट कांबिनेशन भी बन गया है।

Gold Ring Design For Men: लड़कों के लिए परफेक्ट हैं Gold Ring के ये शानदार डिजाइंस

1. Gold Diamond Ring

Gold Ring Design For Men
Gold Ring Design For Men( Source: Social Media)

आजकल डायमंड ऐड किए हुए गोल्ड रिंग मार्केट में बेहद ही ज्यादा फेमस हो रहे हैं। हल्के डायमंड या वाइट स्टोन के साथ बने इस तरह के रिंग एक रॉयल और रिच लुक देते हैं। खास मौकों पर पहनने के लिए इस तरह के डायमंड प्लस गोल्ड रिंग बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। अगर आपको सिंपल में कुछ एलिगेंट और क्लासी चाहिए तो आप इस तरह के गोल्ड रिंग अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। इस तरह के रिंग आप 4 से 6 ग्राम सोने में बनवा सकते हैं।

2. Minimalist Men Gold Ring

Gold Ring Design For Men( Source: Social Media)
Gold Ring Design For Men( Source: Social Media)

अगर आपको मिनिमलिस्ट गोल्ड रिंग पसंद है तो आपके लिए इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। इस तरह के डिजाइन अपनी सिंपलीसिटी के लिए जाने जाते हैं। लड़के के लिए इस तरह के डिजाइन में लाइट वेट से लेकर हैवी वेट तक के गोल्ड रिंग बनवा सकते हैं। यंग जनरेशन में भी इस तरह के गोल्ड रिंग का क्रेज काफी ज्यादा देखा जाता है।

3. Pure Gold Ring

Gold Ring Design For Men( Source: Social Media)
Gold Ring Design For Men( Source: Social Media)

अगर आपको सिंपल और क्लासी चीजें पसंद हैं तो आपके लिए इस तरह के सिंपल डिजाइन वाले गोल्ड रिंग बिल्कुल ही परफेक्ट रहेंगे। इसकी क्लीन फिनिश और शाइन इसे टाइमलेस बनती है। इस तरह के गोल्ड रिंग को आप ऑफिस, पार्टी या कैजुअल आउटिंग के लिए पहन सकते हैं। इस तरह के गोल्ड रिंग 4 ग्राम सोने में बनकर तैयार हो जाएंगे।

4. Stone Stud Ring

Gold Ring Design For Men( Source: Social Media)
Gold Ring Design For Men( Source: Social Media)

डायमंड खरीदना हर किसी के बस में नहीं है लेकिन अमेरिकन डायमंड पर ऐसी स्टड गोल्ड रिंग को चुन सकते हैं। यहां गोल्ड बेस रखते हुए छोटे-छोटे नग लगे हैं, जोकि हाथों को रिच लुक देंगे।

Also Read: गोल्ड ब्रेसलेट के लेटेस्ट डिजाइंस हैं शानदार, 5 से 6 ग्राम गोल्ड में बढ़ जायेगा हाथों का निखार

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।