बार-बार मुंह के छालों से हैं परेशान? जानें इसका लक्षण और 5 सरल इलाज

Summary :

Mouth Ulcers Causes: मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। यह छाले छोटे तो होते हैं, लेकिन काफी दर्दनाक होते हैं। कुछ दिन बाद ये अपने आप ठीक हो जाते हैं। हालांकि अगर छाले बार-बार हो रहे हैं, तो ये कुछ गंभीर समस्या भी हो सकती है। जिसे अनदेखा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। आइए जानते हैं, इसकी वजह और ठीक करने के तरीके। अक्सर लोग मुंह के छाले से परेशान रहते हैं और लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है।…

Mouth Ulcers Causes: मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। यह छाले छोटे तो होते हैं, लेकिन काफी दर्दनाक होते हैं। कुछ दिन बाद ये अपने आप ठीक हो जाते हैं। हालांकि अगर छाले बार-बार हो रहे हैं, तो ये कुछ गंभीर समस्या भी हो सकती है। जिसे अनदेखा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। आइए जानते हैं, इसकी वजह और ठीक करने के तरीके।

अक्सर लोग मुंह के छाले से परेशान रहते हैं और लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। छाले आमतौर पर मुंह के अंदर, जीभ, गालों के अंदरूनी हिस्से, होठों या गले में होते हैं। जिसके कारण खाने-पीने में काफी समस्या होती है। ज्यादातर मामले में यह समस्या कुछ दिन में ठीक हो जाती है। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है। या लंबे समय तक हो रही तो हो सकता है, ये कुछ गंभीर बीमारी हो।

Mouth Ulcers Causes: छाले होने के कारण

Mouth Ulcers Causes
Mouth Ulcers Causes (Source: social media)
  1. मुंह की त्वचा पर एक या अधिक दर्दनाक घाव
  2. घावों के आसपास लालपन और सूजन
  3. खाना चबाने या ब्रश करते समय दर्द
  4. नमकीन, तीखा या खट्टा खाना खाने पर जलन
  5. दांतों की गलत शेप, ब्रेसेस या डेंचर से रगड़कर छाला बढ़ना
  6. कुछ रेयर मामलों में छाला बिल्कुल नहीं दर्द करता, ऐसा अक्सर तब होता है जब वजह गंभीर हो, जैसे मुंह का कैंसर।

क्यों हो जाते हैं छाले

  • गलती से गाल काट लेना
  • ब्रश करते समय चोट लगना
  • गलत आकार के दांतों से लगातार रगड़
  • डेंचर या ब्रेसेस का घिसाव
  • गरम खाना खाते समय जलना
  • तेज केमिकल वाले माउथवॉश का असर
  • एप्थस अल्सर
  • वायरल इंफेक्शन, जैसे कोल्ड सोर वायरस
  • कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट

Mouth Sores Treatment Tips: छाले ठीक करने के 5 घरेलु उपाय

1. शहद

 Mouth ulcer symptom
Mouth ulcer symptom (Source: social media)

मुंह‍ के छालों को ठीक करने में शहद काफी काम आ सकता है। ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। शहद को कुछ देर के ल‍िए छालों पर लगा दें। इसके बाद कुल्‍ला कर लें। इससे छाले तेजी से ठीक होते हैं।

2. फिटकरी का पानी

फिटकरी का पानी
फिटकरी का पानी (Source: social media)

फिटकरी एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है। यह छालों को जल्दी ठीक करने में काफी मददगार हो सकती है। इसके लिए आप सादे पानी में आधा चम्मच फिटकरी पाउडर मिला दें और इस पानी से कुल्ला करें। इससे छालों के दर्द से आराम मिलता है। इसे आप दिन में दो बार कर सकते हैं।

3. नमक

नमक
नमक (Source: social media)

छालों से राहत पाने के लिए नमक बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह छालों की सूजन को कम करता है और दर्द से आराम दिलाता है। एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर इससे कुल्ला करें।

4. दही

दही
दही (Source: social media)

दही में प्रोबायोटिक मौजूद होता है। इसका सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है। जब पेट में गर्मी नहीं होगी, तो छाले भी फटाफट ठीक हो जाएंगे।

5. नारियल का तेल

नारियल का तेल
नारियल का तेल (Source: social media)

नारियल का तेल भी मुंह के छालों को ठीक करने में काफी मददगार है। ये एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो इन्‍फेक्शन को फैलने से रोकता है। साथ ही छालों के दर्द से भी छुटकारा द‍िलाता है। दिन में कम से कम तीन बार नारियल का तेल छालों पर लगाएं। इससे जल्दी छालों से राहत मिल जाएगी।

Also Read: ​त्वचा के दाग-धब्बों और मुहांसों से पाए छुटकारा, डाइट में शामिल करें ये 5 जबरदस्त फ़ूड आइटम्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।