शिव जी हो सकते हैं रुष्ट! सोमवार व्रत में भूलकर भी न करें ये 7 महापाप, जानें सही नियम

Summary :

Monday Fasting Rules: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ और उनके शीश पर सदैव शोभायमान रहने वाले चंद्र देव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, जो कोई साधक सोमवार के दिन पूरे श्रद्धा और निष्ठा के साथ व्रत रखता और और शिव जी की अराधना करता है, उसके जीवन के सारे दुख कट जाते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सोमवार के व्रत से जीवन में शांति और सौभाग्य बना रहता है। मान्यता ऐसी भी है कि…

Monday Fasting Rules: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ और उनके शीश पर सदैव शोभायमान रहने वाले चंद्र देव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, जो कोई साधक सोमवार के दिन पूरे श्रद्धा और निष्ठा के साथ व्रत रखता और और शिव जी की अराधना करता है, उसके जीवन के सारे दुख कट जाते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
सोमवार के व्रत से जीवन में शांति और सौभाग्य बना रहता है। मान्यता ऐसी भी है कि इस दिन, कुंवारी लड़कियां अगर व्रत रखें और भगवान शिव की अराधना करें तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। हालांकि, सोमवार के व्रत करने से पहले कुछ नियमों को जान लेना जरुरी होता है। क्योंकि, कई बार जानें-अनजानें में कुछ गलतियां हो जाती हैं जो व्रत की पवित्रता में खंडन कर सकती हैं। इसलिए सोमवार का व्रत रखने से पहले इन बातों को जान लेना ही बेहतर होता है।

Monday Fasting Rules: सोमवार का व्रत कैसे करें?

Monday Fasting Do's and Don'tsa
Monday Fasting Do’s and Don’ts (Photo: AI Generated)
  • सोमवार को व्रत रखने वाले साधक को सूर्योदय होने से पहले उठ जाना चाहिए और दिन में सोने से बचना चाहिए।
  • इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें।
  • इस दिन शिव जी को बेलपत्र, धतूरा, सफेद चंदन और सफेद फूल अर्पित करें।
  • सोमवार  व्रत करने वाले साधक को व्रत कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए।
  • सोमवार का व्रत रखने वाले साधक को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  • इस दिन “ॐ नमः शिवाय” का जाप करना शुभ माना गया है।
  • सोमवार को व्रत के दौरान पूजा और आरती के बाद दान-पुण्य से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • इस दिन सात्विक भोजन करें जैसे – केला, अनार, अमरूद, बादाम, काजू, साबूदाना, सिंघाड़ा आदि।

Monday Vrat Precautions: सोमवार व्रत में न करें ये 7 गलतियां

Monday Fasting Rules
Monday Fasting Rules (Photo: AI Generated)
  • सोमवार के व्रत में संध्या से पूर्व भोजन ग्रहण न करें।
  • इस दिन प्याज, लहसुन जैसे तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल वर्जित माना गया है।
  • इस दिन भूले से भी मांस-मदिरा का सेवन न करें। यहां तक की इस दिन सिगरेट और गुटखा से भी दूरी बनाए रखें।
  • सोमवार व्रत के दौरान साधारण नमक का सेवन करने से बचें। इसके बजाय आप सेंधा नमक खा सकते हैं।
  • सोमवार व्रती को बाहर के खाने से बचना चाहिए। इसलिए, इस दिन नमकीन, बिस्कुट तथा फ्रोजन फूड आदि का सेवन न करें।
  • सोमवार के व्रत में काले रंग के वस्त्र न पहनें।
  • इस दिन लड़ाई-झगड़े से बचें। साथ ही किसी को अपशब्द न कहें, न ही किसी से झूठ बोलें।

 

यह भी पढ़ें- राम-सिया के पवित्र बंधन का महापर्व ‘विवाह पंचमी 2025’, 4 काम जो भूलकर भी नहीं करने चाहिए

 

डिस्क्लेमर- इस लेख बताई गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।