​त्वचा के दाग-धब्बों और मुहांसों से पाए छुटकारा, डाइट में शामिल करें ये 5 जबरदस्त फ़ूड आइटम्स

Summary :

Ayurvedic Food for Glowing Skin​: हर घर की रसोई में ऐसी बहुत सी चीज़ें मौजूद होती है, जिसके सेवन से आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग और बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। कुछ चीज़ें ऐसी होती है, जिसको खाने से त्वचा को बेहतर बनाया जा सकता है। आज हम चमकती त्वचा के लिए 5 ऐसे फूड्स बताएंगे, जिसे खाने से आपकी त्वचा पर निखार तो आएगा ही, साथ-साथ आपकी त्वचा मुलायम और साफ़ हो जाएगी। यह फूड्स बिना किसी केमिकल के आपकी त्वचा पर निखार का काम करेंगे। लोगों की खूबसूरती उनकी त्वचा से दिखाई देती है। सबसे ज्यादा मायने ये…

Ayurvedic Food for Glowing Skin​: हर घर की रसोई में ऐसी बहुत सी चीज़ें मौजूद होती है, जिसके सेवन से आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग और बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। कुछ चीज़ें ऐसी होती है, जिसको खाने से त्वचा को बेहतर बनाया जा सकता है। आज हम चमकती त्वचा के लिए 5 ऐसे फूड्स बताएंगे, जिसे खाने से आपकी त्वचा पर निखार तो आएगा ही, साथ-साथ आपकी त्वचा मुलायम और साफ़ हो जाएगी। यह फूड्स बिना किसी केमिकल के आपकी त्वचा पर निखार का काम करेंगे। लोगों की खूबसूरती उनकी त्वचा से दिखाई देती है।

सबसे ज्यादा मायने ये रखता है कि आप रोजाना अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखते हैं और उस पर किस तरह की चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ज्यादा केमिकल और किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कुछ समय बाद आपकी त्वचा से निखार जाने लगता है और स्किन बेजान होने लगती है। चेहरे पर चमक के लिए आज हम बताएंगे, कुछ ऐसे आयुर्वेदिक फूड्स के बारे में, जिसे खाने से आपकी स्किन लंबे समय तक जवां दिखेगी।

Ayurvedic Food for Glowing Skin: त्वचा के लिए आयुर्वेदिक फूड्स

घी के फायदे

घी के फायदे
घी के फायदे (Source: social media)

घी त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह त्वचा को गहराई से नमी देता है और रूखेपन को दूर करता है। यह दाग-धब्बे और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है और फाइन लाइन्स और झुर्रियों को घटाने में मदद करता है। जिससे त्वचा चमकदार और जवां बनी रहती है।

आवंला

आवंला
आवंला (Source: social media)

आंवला त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। जैसे कि यह त्वचा को चमकदार बनाता है। झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करके त्वचा को स्वस्थ रखता है। आंवले में मौजूद विटामिन सी कोलेजन उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा को टाइट रखते हैं, और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण इसे प्रदूषण और धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। जैसे- जूस, मुरब्बा, कच्चा खा सकते हैं, या इसकी कैंडी बना सकते हैं।

आम्रपाली

ayurvedic food for acne free skin
ayurvedic food for acne free skin (Source: social media)

आम्रपाली (चाय) का सेवन करने से यह त्वचा को कई तरह के फायदे पहुंचाता है, जैसे कि यह खून को साफ करके और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह त्वचा की चमक बढ़ाता है। जिससे मुंहांसे कम होते हैं और त्वचा पर निखार आता है। इसके सेवन से त्वचा पर झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखती है।

केसर

केसर
केसर (Source: social media)

केसर त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह त्वचा को चमकदार बनाता है और दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करता है। यह चेहरे पर हो रहे मुंहांसे और सूजन से लड़ता है और त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करता है। जिससे रक्त संचार सुधरता है, और धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।

शहद

ayurvedic foods for skin
ayurvedic foods for skin (Source: social media)

शहद त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है, जैसे कि यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है, जो त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं और इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण से मुंहासे कम होते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बे हल्के करने और त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

Also Read: सर्दियों में हीटर-ब्लोअर से छुड़ाएं पीछा, इन 5 देसी जुगाड़ से कमरे को करें गर्म

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।