Hapur: रातभर बाहर था पति, सुबह बेड पर खून से लथपथ मिली पत्नी की लाश, किसने की हत्या? पुलिस भी हैरान

Hapur Women Murder With Knife

Hapur Women Murder With Knife: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में 40 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रीता शर्मा के रूप में हुई है, जो अपने पति राहुल शर्मा के साथ गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में रहती थी। दोनों का एक बेटा भी है, जो मेरठ में अपने दादा के पास रहता है।

Hapur Women Murder: गर्दन और चेहरे पर चाकू के निशान

Hapur Women Murder With Knife
Hapur Women Murder (Image- Social Media)

पुलिस के अनुसार, पति राहुल शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को करीब 9 बजे वह बाइक से गांव नानई गया था। इसके बाद चांदपुर चला गया। मंगलवार को सुबह करीब 5:30 बजे जब वह घर लौटा, तो गेट खुला हुआ था। जब उसने घर के अंदर जाकर देखा, तो सन्न रह गया। बेड पर खून से लथपथ पत्नी रीता का शव पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन और चेहरे पर चाकू के वार के कई निशान थे। पति के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों को पति पर संदेह

Hapur Women Murder With Knife
Hapur Women Murder With Knife (Image- Social Media)

पुलिस ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। रीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने पति पर भी संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जाएगी।

Hapur Crime News: मामले में जांच के लिए टीमों का गठन

हापुड़ पुलिस कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि, “थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरिक्षण किया गया है। मृतका के परिजनों द्वारा पति पर शक जताया गया है। मामले में जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जरुरी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 10 साल भारी बवाल और मारपीट! ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर चौंक जाएंगे आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।