भारत में Honda CB125 Hornet हुई पेश, जानें क्या मिलेंगे फीचर

Summary :

Honda CB125 Hornet: Honda ने मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में कई दमदार दोपहिया वाहन पेश किए है। अब कंपनी के 25 वर्ष पूरे होने पर भारतीय बाजार में Honda CB125 Hornet लॉन्च कर दी है। बता दें कि इस बाइक में स्टाइलिश लुक, दमदार फीचर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, दमदार इंजन के साथ ही कीमत भी किफायती रखी गई है। विस्तार से जानते है कि इस बाइक में क्या फीचर और पावरट्रेन को शामिल किया गया है। Honda CB125 Hornet के क्या फीचर्स हैं? CB125 Hornet में फीचर की भरमार देखने को मिलेगी। बता दें कि 4.2 इंच का…

Honda CB125 Hornet: Honda ने मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में कई दमदार दोपहिया वाहन पेश किए है। अब कंपनी के 25 वर्ष पूरे होने पर भारतीय बाजार में Honda CB125 Hornet लॉन्च कर दी है। बता दें कि इस बाइक में स्टाइलिश लुक, दमदार फीचर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, दमदार इंजन के साथ ही कीमत भी किफायती रखी गई है। विस्तार से जानते है कि इस बाइक में क्या फीचर और पावरट्रेन को शामिल किया गया है।

Honda CB125 Hornet के क्या फीचर्स हैं?

CB125 Hornet में फीचर की भरमार देखने को मिलेगी। बता दें कि 4.2 इंच का TFT डिस्पले, Bluetooth कनेक्टिविटी, नोटिफिकेशन अलर्ट, C-TYPE Charging, स्टैंड लगाने के लिए अलर्ट जैसे फीचर को शामिल किया गया है। इन फीचर की मदद से राइडर को बाइक चलाते समय सुविधा मिलेगी और स्टाइलिश लुक देने के लिए बेहतर फ्यूल टैंक, LED हैडलैंप, 4 आकर्षक कलर दिए गए है।

Honda CB125 Hornet

CB125 Hornet का पावरट्रेन

इस बाइक में दमदार फीचर के साथ ही पावरट्रेन भी दमदार दिया गया है। बता दें कि 124cc का इंजन दिया गया है यह 11HP की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही कंपनी ने दावा करते हुए कहा कि यह बाइक सिर्फ 5.4 सेकंड में 0 से 60 km प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

Honda CB125 Hornet की कीमत क्या है?

Honda ने CB125 Hornet को 125cc के सेगमेंट में धूम मचाने के लिए और भारतीय बाजार में पहले से मौजूद बाइक को टक्कर देने के लिए पेश किया है। कीमत की बात करें तो यह 1.15 लाख रुपये की एक्स शोरूम की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

ALSO READ: Vivo t4r 5g है सबसे स्लिम, 32MP सेल्फी कैमरा और कई धांसू फीचर्स, जानें कब होगा लॉन्च

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।