कंबोडिया-थाईलैंड में छिड़ा युद्ध! दोनों देशों ने दागे रॉकेट, धमाके से दहशत में लोग

Thailand-Cambodia Tension

Thailand-Cambodia War: थाईईलैंड और कंबोडिया के बीच संबंध मई से तनावपूर्ण हैं लेकिन अब स्थिती जंग की कगार पर आ गई है। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई है। गुरुवार को सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। थाई सेना और कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यह झड़प प्रसात ता मुएन थॉम के पास सीमा पर हुई। इस झड़प में दो सैनिक घायल हो गए, जिसके बाद दोनों देशों में स्थिति और भी गंभीर हो गई।

Thailand-Cambodia War: कंबोडिया ने दागे रॉकेट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कंबोडिया ने थाईलैंड के एक बड़े गैस स्टेशन को निशाना बनाकर BM-21 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से हमला किया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। बैंकॉक के कई इलाकों में सेना को अलर्ट पर रखा गया है, जबकि सीमा के पास तैनात सैनिक अपनी जान बचाने के लिए ज़मीन पर लेटे हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि रॉकेट हमले के बाद सेना ने इलाके को खाली करा लिया और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

Thailand-Cambodia War
Thailand-Cambodia War

Thailand-Cambodia War: विस्फोट में तीन थाई सैनिक घायल

थाई सेना के अनुसार, बुधवार को उबोन रत्चथानी प्रांत में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ, जिसमें पांच सैनिक घायल हो गए और एक सैनिक का पैर उड़ गया। वहीं, कंबोडिया का दावा है कि यह विस्फोट उसके प्रेह विहार प्रांत में हुआ। इससे पहले, पिछले हफ़्ते भी एक विवादित क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन थाई सैनिक घायल हो गए थे, जिनमें से एक के पैर में चोट आई थी। थाईलैंड का कहना है कि ये सुरंगें हाल ही में बिछाई गई हैं और उन रास्तों पर पाई गई हैं जिन्हें दोनों देशों ने संयुक्त गश्त के लिए सुरक्षित घोषित किया था। थाई अधिकारियों का यह भी आरोप है कि ये सुरंगें रूस में बनाई गई थीं और थाई सेना के पास ऐसी सुरंगें नहीं हैं।

Thailand-Cambodia War
Thailand-Cambodia War

Thailand-Cambodia War: घटना की ज़िम्मेदारी स्वीकार करने की मांग

थाई सेना ने एक बयान जारी कर कंबोडिया से इस घटना की ज़िम्मेदारी स्वीकार करने की मांग की है। सेना का कहना है कि यह घटना दोनों देशों की सीमा पर शांति और स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा है। थाईलैंड ने कंबोडिया पर 1997 की ओटावा संधि का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, जो बारूदी सुरंगों के निर्माण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाती है। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने कहा कि विदेश मंत्रालय कंबोडिया के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगा तथा आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- भारत माता की जय के नारे से गूंजा लंदन, PM Modi के स्वागत में उमड़े लोग, जानें FTA के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।