Holi में कार को रंगों से बचाने के लिए ये तरीके अपनाएं, खेलें टेंशन फ्री

Summary :

How to Protect Car from Holi Paint : भारत में होली खूब जोश से सेलिब्रेट की जाती है, जिसमें गुब्बारे, रंग, लाउड म्यूजिक और शोर शराबा होता है। लोग एक दूसरे पर रंग तो उड़ाते ही हैं साथ में यहां वहां भी ये रंग बिखर जाते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चिंता घर के बाहर खड़ी कारों की होती है क्योंकि लोग अक्सर होली मोहल्ले, कालोनी या रास्तों पर ज्यादा खेलते हैं। अब समस्या यह है कि आजकल अधिकतर रंग कैमिकल से बने होते हैं, ये रंग एक बार कार के स्टील या कहें कि उसकी बॉडी पर पड़ते हैं तो…

How to Protect Car from Holi Paint : भारत में होली खूब जोश से सेलिब्रेट की जाती है, जिसमें गुब्बारे, रंग, लाउड म्यूजिक और शोर शराबा होता है। लोग एक दूसरे पर रंग तो उड़ाते ही हैं साथ में यहां वहां भी ये रंग बिखर जाते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चिंता घर के बाहर खड़ी कारों की होती है क्योंकि लोग अक्सर होली मोहल्ले, कालोनी या रास्तों पर ज्यादा खेलते हैं।

अब समस्या यह है कि आजकल अधिकतर रंग कैमिकल से बने होते हैं, ये रंग एक बार कार के स्टील या कहें कि उसकी बॉडी पर पड़ते हैं तो छुड़ाए नहीं छूटते। इन रंगों से कार को नुकसान हो सकता है, जिससे पेंट, शीशे, रबर के पुर्जे और इंटीरियर को असर हो सकता है।

इसमें कार में परमानेंट दाग पड़ना या कार का रंग फीका पड़ना जैसे खतरे हैं। इसमें कभी कभी खरोंच लगना या रंग लगने के बाद धूप में कार को रखे रखने से रंग परमानेंट हो जाता है। दूसरा रबर के पुर्जों को नुकसान पहुंच सकता है। तीसरा डेमेज होने का भी खाता है।

Protect Car From Holi Color : समझिए इन पॉइन्टर से

How to Protect Car from Holi Paint
How to Protect Car from Holi Paint (AI Generated)

अब भई त्योहार तो है जो मनाना तो होगा ही, पर इन खतरों से बचा जा सकता है। जिसे आप नीचे बिन्दुवार पढ़ सकते हैं कि कैसे आप अपने कार को इस तरह की समस्याओं से बचा सकते हैं –

  • सबसे पहले तो कार है, दिखाने की चीज है पर होली के दिन यह गलती मत करना। जितना हो सके उसे छिपाने की कोशिश करे। अगर कोई सेफ स्पेस है जहां कार खड़ी की जा सकती है वहां कार खड़ी करें, और कोशिश करें वो जगह ऐसी हो जहां आम तौर पर पहुंचा न जा सके।
  • अगर ऐसा कोई स्पेस नहीं है तो इसके लिए होली के रंगों से कार को बचाने के लिए कार कवर का उपयोग करें।
  • यदि वाहन होली के दिन उपयोग में नहीं है, तो ठीक से फिट होने वाले, वाटर रेजिसटेन्स कवर का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
  • खुली जगहों, सोसाइटी के एन्ट्रेंस या उन सड़कों में खड़ी न करें जहां जहां उत्सव हो रहे हैं,
  • ढके हुए या तहखाने में पार्किंग करना बेहतर होगा।
  • कार को छोटे मोटे काम के लिए बाहर न निकालें, बाहर निकालते ही कलर गिरने का खतरा है। साथ में बाहर कोई जानपहचान का मिल गया तो कार के अंदर भी रंग गिरने का खतरा हो सकता है।

Car Cleaning Tips For Holi : अगर रंग लग जाए तो क्या किया जाए

How to Protect Car from Holi Paint
How to Protect Car from Holi Paint (source : social media)
  • अगर कार में रंग लग गया है तो बाद के लिए न टालें, रंग लगने पर तुरंत धो लें।
  • पहले सादे पानी से धोकर उसके कण हटा दें।
  • हल्के कार शैम्पू और सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़े से धीरे-धीरे सफाई करें।
  • सफाई के लिए सॉफ्ट कपड़े का इस्तेमाल करें, ऐसा नहीं करेंगे तो क्लियर कोट को नुकसान पहुंच सकता है और खरोंच आ सकती हैं।
  • कांच की सतहों और विंडशील्ड वाइपर पर भी ध्यान देना ज़रूरी है।

होली से एक या दो दिन पहले कार पर वैक्स या पेंट सीलेंट लगाने से कार के क्लियर कोट पर एक सेफ़्टी लेयर बन जाती है, जिससे पर्मानेंन्ट दाग ​​लगने का खतरा कम हो जाता है।

उच्च गुणवत्ता वाला कार्नाउबा वैक्स या सिंथेटिक सीलेंट रंगों को सीधे पेंट पर चिपकने के बजाय वैक्स पर चिपकने देता है, जिससे त्योहार के बाद सफाई करना आसान हो जाता है।

Prevent Car Damage During Holi : रबर की सफाई करें

How to Protect Car from Holi Paint
How to Protect Car from Holi Paint (source : social media)

अक्सर रंग कार के अंदर जाने का खतरा रहता है, जिससे दरवाजों और खिड़कियों के आसपास की रबर बीडिंग, साथ ही प्लास्टिक ट्रिम्स और बंपर, रसायनों को सोख सकते हैं और फीके या धुंधले धब्बे पड़ सकते हैं।

सफाई के बाद रबर या प्लास्टिक कंडीशनर लगाने से नमी और चमक वापस लाने में मदद मिलती है।

होली के दौरान खिड़कियां बंद रखें और रंग से रंगी सड़कों से बचें होली के दौरान खिड़कियां बंद रखनी चाहिए ताकि रंगीन पानी कार के अंदर न जाए।

How to Protect Car from Holi Paint : सीट, कारपेट और डैशबोर्ड

सीटों, कारपेट और डैशबोर्ड पर लगे दाग आसानी से साफ हो जाते हैं। फिर भी कोशिश करें सीट के कवर निकाल लें, सिर्फ कार के शीशे बंद करने से कार के अंदर प्रोटेक्शन पोसीबल नहीं है। इसके लिए सावधानीपूर्वक कार के सीट कवर निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 500km Range, 3 स्क्रीन वाला Luxury Cabin और सेफ्टी के लिए ADAS Features, लॉन्च हुआ Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।