Hunter 350 New Model 2026 : रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय और सबसे किफायती मोटरसाइकिल हंटर 350 का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए लाइनअप को कुछ चेंजेस और नए कलर आप्शंस के साथ बाजार में उतारा है। खास बात यह है कि इसमें ‘बेस प्रीमियम’ (Base Premium) नाम का नया वेरिएंट भी शामिल किया गया है, जिसे टर्मैक ब्लैक रंग में पेश किया गया है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,900 रुपये रखी गई है।
इसके अलावा हंटर 350 के टॉप वेरिएंट में मुंबई येलो और मूनशॉट वाइट जैसे दो नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं, जो बाइक को और आकर्षक बनाते हैं।
HunterHood Event Lucknow: लखनऊ में इवेंट में लॉन्च
रॉयल एनफील्ड ने इन अपडेटेड मॉडलों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित HunterHood इवेंट के दौरान पेश किया। कंपनी ने जानकारी दी है कि 4 अप्रैल से देशभर में इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
कीमत की बात करें तो 2026 हंटर 350 के बेस प्रीमियम टर्मैक ब्लैक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,900 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट में आने वाले मुंबई येलो और मूनशॉट वाइट रंग वाले मॉडल की कीमत 1,69,804 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
Hunter 350 New Model 2026: नई हंटर 350 में क्या बदला?

2026 हंटर 350 में सबसे बड़ा बदलाव नए बेस प्रीमियम वेरिएंट के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी ने ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए शुरुआती मॉडल में भी कई सुधार किए हैं।
अब इस वेरिएंट में स्पोक रिम्स की जगह अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे बाइक का लुक और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर हो जाते हैं। इसके अलावा इसमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रोटरी स्विचगियर भी दिया गया है, जो बाइक को रेट्रो और प्रीमियम लुक देता है।
सेफ्टी और कम्फर्ट के लिए इसमें नई स्टिच्ड सीट, स्पोर्टी ग्रैब रेल, सिंगल-चैनल ABS और स्लिप एंड असिस्ट क्लच जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
Hunter 350 New Color Variant: नए कलर ऑप्शन से युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश
रॉयल एनफील्ड हमेशा से अपने मोटरसाइकिल्स में आकर्षक रंग विकल्प देने के लिए जानी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने हंटर 350 के टॉप वेरिएंट में मुंबई येलो और मूनशॉट वाइट जैसे नए रंग जोड़े हैं।
कंपनी का मानना है कि ये नए कलर ऑप्शन खासतौर पर यूथ को अट्रैक्ट करेंगे और बाइक की लोकप्रियता को और बढ़ाएंगे।
कंपनी का क्या कहना है
रॉयल एनफील्ड के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि नए बेस प्रीमियम वेरिएंट के साथ हंटर 350 की पेशकश को और मजबूत किया गया है। उनका कहना है कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस देना है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अपडेट के बाद हंटर 350 की पहुंच सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण बाजारों में भी इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – अप्रैल में लॉन्च होगी Mercedes, MG, Volkswagen समेत कई शानदार कार, Majestor SUV करेगी Fortuner का भौकाल खत्म!























