इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बुधवार को कहा कि उसने गाजा पट्टी के दीर अल बलाह शहर में एक मानवीय इलाके के भीतर ऐसे स्थान पर हमला किया है, जहां कथित रूप से फिलिस्तीनी आंदोलनों – हमास और इस्लामिक जिहाद के लिए हथियारों का उत्पादन किया जा रहा था।
आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, ‘‘आईडीएफ और आईएसए खुफिया विभाग से सटीक जानकारी प्राप्त होने के बाद, इजरायली वायु सेना ने मंगलवार को दीर अल बलाह में मानवीय क्षेत्र के अंदर मौजूद हमास और इस्लामिक जिहाद हथियार उत्पादन सुविधा पर हमला किया।’’
आईडीएफ ने यह भी कहा कि उसने नागरिकों को नुकसान पहुंचने के जोखिम को कम करने के लिए सटीक हथियारों का उपयोग किया था।
उल्लेखनीय है कि 07 अक्टूबर, 2023 को गाजा पट्टी से इज़रायल की ओर एक अभूतपूर्व रॉकेट हमला किया गया। इसके अलावा, हमास के लड़कों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की, इज़रायली सेना और नागरिकों पर गोलियां चलाईं और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया।
अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में लगभग 1,200 लोग मारे गए। इसके बाद, आईडीएफ ने गाजा पट्टी में ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स शुरू किया और एन्क्लेव की पूरी नाकाबंदी की घोषणा की तथा पानी, बिजली, ईंधन, भोजन और दवा की आपूर्ति रोक दी।


Download Android App
Download iOS App



