बिहार में शराब पहुंचा कर कमाना चाहते थे तगड़ा मुनाफा, पुलिस ने रास्ते में दबोचा, जब्त किया 1.20 करोड़ की 710 पेटियां

Summary :

Illegal Liquor Smuggling : पुलिस चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने NH19 पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ट्रक से 710 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब भरकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार…

Illegal Liquor Smuggling : पुलिस चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने NH19 पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ट्रक से 710 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब भरकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-19 पर बरठी कमरौर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग अभियान शुरू किया।

इसी दौरान पेट्रोल भरवाने के लिए रुके ट्रक नंबर NL01AF3253 को रोका गया। जांच करने पर पुट्टी की बोरियों के पीछे बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी मिली। ट्रक से कुल 710 पेटी शराब बरामद की गई। जिसमें लगभग 6325 लीटर शराब थी।

पुलिस ने देखा कि ट्रक के साथ एक कार भी चल रही थी, जो रास्ते की जानकारी देकर ट्रक को लोकेशन दे रही थी। संदेह के आधार पर कार को भी रोक लिया गया। जांच के बाद कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

झारखंड के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आली बक्श और मुमताज़ अंसारी के रूप में हुई है, जो झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक अली बक्श, जिला दुमका का निवासी है, जबकि मुमताज अंसारी जिला देवघर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे Noida से अवैध शराब की खेप लेकर बिहार जा रहे थे। उनका मकसद बिहार में शराब पहुंचाकर अच्छा मुनाफा कमाना था।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में सैयदराजा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी रामजन्म यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें – LPG संकट के बीच सपा नेता के रिसॉर्ट से 88 गैस सिलेंडर जब्त, पत्नी की गैस एजेंसी भी जांच के घेरे में

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।