LPG Crisis In Lukcnow: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग के चलते भारत में LPG कि किल्लत बढ़ गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को मोहान रोड स्थित अभिनंदन रिसॉर्ट छापेमार कार्रवाई की। इसमें 88 गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। यह रिसॉर्ट सपा नेता सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया का है, जबकि उनकी पत्नी मंजू कनौजिया के नाम पर भारत गैस की एजेंसी है।
प्रशासन के मुताबिक, यहां कालाबाजारी के लिए ही सिलेंडर रखे गए थे। फिलहाल जानकारी जुताई जा रही है। आरोपी द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। मौके पर मौजूद लोग न तो एजेंसी के दस्तावेज दिखा सके और नहीं गाड़ी के बारे में सही जानकारी दे पाए। उनके पास इन सिलेंडर का रेकॉर्ड भी नहीं मिला। इस मामले में वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Lucknow LPG Black Marketing: छापेमारी में 88 सिलेंडर बरामद

छापेमारी में 14.2 किलो के 65 खाली सिलेंडर, 9 भरे सिलेंडर, 5 किलो वाले 14 छोटे खाली सिलेंडर कुल मिलाकर 88 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। माना जा रही है कि ये घरेलू उपयोग के सिलेंडर अवैध भंडारण और कालाबाजारी के लिए रखे गए थे, जबकि शहर में एलपीजी की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं।
LPG Crisis In Lukcnow: कालाबाजारियों के खिलाफ CM योगी के सख्त कार्रवाई के निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि काकोरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1995 की धारा 3/7 के तहत FIR दर्ज की गई है। इसमें मंजू कनौजिया, एक वाहन (जिसका मालिक जमील अहमद है), और साहिल, मुन्ना उर्फ इक़्त्दा, सुरेंद्र कुमार कनौजिया के नाम शामिल हैं।
आपको बता दें कि लखनऊ और पूरे प्रदेश में इन दिनों एलपीजी की कमी से लोग परेशान हैं। ऐसे में कालाबाजारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




