‘मुझे कुछ होता है, तो आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे’ इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच पुराना बयान चर्चा में

Summary :

Imran Khan Death Rumour: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले दो साल से अदियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा था कि सत्ता और सैन्य नेतृत्व के दबाव में मुझपर केस दर्ज किया गया था। पिछले करीब एक महीने से इमरान खान से परिवार को मिलने की अनुमति नहीं मिली। अफगानिस्तान स्थित एक आउटलेट की रिपोर्ट के बाद यह दावा किया गया कि रावलपिंडी की अदियाला जेल के अंदर उनकी हत्या कर दी गई है। मौत की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखी है। इस बीच इमरान खान का एक पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है,…

Imran Khan Death Rumour

Imran Khan Death Rumour: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले दो साल से अदियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा था कि सत्ता और सैन्य नेतृत्व के दबाव में मुझपर केस दर्ज किया गया था। पिछले करीब एक महीने से इमरान खान से परिवार को मिलने की अनुमति नहीं मिली। अफगानिस्तान स्थित एक आउटलेट की रिपोर्ट के बाद यह दावा किया गया कि रावलपिंडी की अदियाला जेल के अंदर उनकी हत्या कर दी गई है।

मौत की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखी है। इस बीच इमरान खान का एक पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मुझे या मेरी पत्नी को कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार आसिम मुनीर होंगे।

Imran Khan News: जेल प्रशासन ने क्या बताया

बुधवार को जेल प्रशासन ने कहा कि इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं। जेल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर खान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों को ख़ारिज कर दिया। अदियाला जेल प्रशासन ने कहा कि ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के नेतृत्व को इमरान खान के स्वास्थ्य के बारे में सूचित कर दिया गया है। खान को जेल में सभी जरुरी सुविधाएं दी जा रही हैं।’

Imran Khan Death Rumour: ‘मुझे या मेरी बीवी को कुछ होता है, तो आसिम मुनीर जिम्मेदार’

Imran Khan Death Rumour
Imran Khan Death Rumour (Image- Social Media)

इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच उनका एक पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है। 2 मई 2024 अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ में लेख छापा था, जिसमें उन्होंने मुनीर पर सवाल उठाए थे। प्रकाशित लेख में लिखा था, ‘सेना ने वो सबकुछ किया, जो वो कर सकते हैं। अगर मुझे या मेरी बीवी (बुशरा बीबी) को कुछ होता है, तो जनरल आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल जुलाई में खान ने कहा था कि ‘हाल के दिनों में जेल में मेरे साथ होने वाला कठोर व्यवहार और ज्यादा बढ़ गया है। मेरी पत्नी के साथ भी यही रवैया अपनाया जा रहा है। उनकी कोठरी का टीवी भी बंद कर दिया है। हम दोनों के सभी बुनियादी अधिकार निलंबित कर दिए गए हैं।’

Imran Khan News: इमरान खान और आसिम मुनीर का टकराव

Imran Khan Death Rumour
Imran Khan News (Image- Social Media)

साल 2019 में जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने आसिम मुनीर को ISI प्रमुख पद से केवल 8 महीने के कार्यकाल के बाद हटा दिया था। हटाने की वजह थी कि इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी ने शिकायत की थी कि ISI उनकी और उनके रिश्तेदारों की जासूसी कर रहा है। इसके बाद आसिम मुनीर और इमरान खान के बीच टकराव होने लगा।
2022 में 24 नवंबर को आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ बन गए। इमरान खान ने इसे सबसे बड़ा धोखा मन और कहा कि ‘मुनीर मुझसे बदला लेने के लिए आर्मी चीफ बना है।’

यह भी पढ़ें: कहां है पूर्व पीएम इमरान खान, जेल अधिकारियों ने मौत की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।