प्रॉपर्टी के लिए खेला खूनी खेल, 3 बेटों ने अपने मां-बाप को उतारा मौत के घाट, वकील ने रची हत्या की साजिश

Summary :

UP Parents Double Murder Case:  माता पिता अपने बेटों के लिए दिन रात मेहनत करके जमीन और पैसे सेव करके रखते है लेकिन इन्हीं पैसों और जमीन के लालच में 3 बेटों ने अपने ही मां बाप को मौत के घाट उतार दिया है। यह हैरान कर देना वाला मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से सामने आया है जहां वकील ने हत्या की साजिश रची और इस साजिश में तीनों बेटों को शामिल किया। वकील की बातों में आकर बेटों ने मां बाप की हत्या कर दी। पुलिस ने वकील समेत तीनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। UP…

UP Parents Double Murder Case:  माता पिता अपने बेटों के लिए दिन रात मेहनत करके जमीन और पैसे सेव करके रखते है लेकिन इन्हीं पैसों और जमीन के लालच में 3 बेटों ने अपने ही मां बाप को मौत के घाट उतार दिया है। यह हैरान कर देना वाला मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से सामने आया है जहां वकील ने हत्या की साजिश रची और इस साजिश में तीनों बेटों को शामिल किया। वकील की बातों में आकर बेटों ने मां बाप की हत्या कर दी। पुलिस ने वकील समेत तीनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Parents Double Murder Case

UP Parents Double Murder Case (source: social media)
UP Parents Double Murder Case (source: social media)

दंपत्ति की दुकान पर कब्जा करने और हत्या की साजिश रचने में वकील ने ही जाल बुना था और तीनों बेटों को पैसे का लालच देने और हत्या के लिए उकसाया था। वकील की बातों में आकर अपने ही मां बाप की हत्या कर दी। बता दें कि मृतकों की पहचान रोशन खान (उम्र 80 वर्ष) और उनकी पत्नी वसीला (उम्र 60 साल) के रूप में हुई है। वकील प्रभाकर त्रिपाठी और तीनों बेटों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है।

UP Murder Case

वकील की साजिश के तहत तीनों बेटों ने 22 और 23 नवंबर की रात दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि पिता रोशन खान का शव घर से मिला था और पत्नी वसीला का शव पास के ही झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और रिपोर्ट में खुलासा हुआ की हत्या गला घोंटकर की गई थी।

UP Crime News Today

UP Parents Double Murder Case
UP Parents Double Murder Case (source: social media)

इस मामले की जांच के बाद पता चला कि दंपत्ति के नाम पर तीन दुकानें थी और इन दुकानों पर मास्टरमाइंड वकील प्रभाकर त्रिपाठी ने धोखाधड़ी करके कब्जा कर लिया था साथ ही पत्नी वसीला को झांसे में फंसाकर और 10 लाख रुपये का चेक दिखाने के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे और तीनों दुकानों को लगभग 80 लाख रुपये में बेचा था। पत्नी वसीला को धोखाधड़ी का पता चलने के बाद न्याय का दरवाजा खटखटाया और थाना इकौना में शिकायत दर्ज कराई। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वकील प्रभाकर त्रिपाठी ने रोशन खान और पत्नी वसीला की मौत की साजिश रची और उन्हीं के बेटों को अपराध में फंसा दिया।

ALSO READ:  शादी में बड़ा हादसा! दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे नेता जी, अचानक टूटा स्टेज और गिरे धड़ाम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।