जेल से अस्पताल लाया गया इमरान खान को, 85 प्रतिशत आंख की रोशनी खत्म होने की थी समस्या, लगाया गया एंटी-वीईजीएफ़ इंजेक्शन

Summary :

Imran Khan PIMS Hospital : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान 900 से अधिक दिन जेल में बिता चुके हैं। उन पर कई सारे मामले चल रहे हैं। इस बीच उन्हे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं, कभी उनकी हेल्थ को लेकर तो कभी उनके रिहाई को लेकर। इस बीच हाल में उनकी आंखों की रोशनी 85 प्रतिशत खत्म होने पर जांच कराने पर हाल में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया था। Imran Khan PIMS Hospital : लगी एंटी वीईजीएफ इंजेक्शन की दूसरी डोज इसी को लेकर उन्हे बीती रात साढ़े 12 बजे अदियाला जेल से…

Imran Khan PIMS Hospital : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान 900 से अधिक दिन जेल में बिता चुके हैं। उन पर कई सारे मामले चल रहे हैं। इस बीच उन्हे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं, कभी उनकी हेल्थ को लेकर तो कभी उनके रिहाई को लेकर। इस बीच हाल में उनकी आंखों की रोशनी 85 प्रतिशत खत्म होने पर जांच कराने पर हाल में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया था।

Imran Khan PIMS Hospital : लगी एंटी वीईजीएफ इंजेक्शन की दूसरी डोज

Imran Khan PIMS Hospital
Imran Khan PIMS Hospital (source : social media)

इसी को लेकर उन्हे बीती रात साढ़े 12 बजे अदियाला जेल से पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (PIMS) ले जाया गया. दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूज़न (CRVO) बीमारी से जूझ रहे इमरान खान को एंटी-वीईजीएफ़ इंजेक्शन की दूसरी डोज़ लगाई गई.

इमरान खान की दाहिनी आंख में इंजेक्शन की ये डोज़ रावलपिंडी स्थित अल शिफ़ा ऑय हॉस्पिटल के रेटिना विशेषज्ञ डॉ. नदीम क़ुरैशी और PIMS के ऑप्थैल्मोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ मुहम्मद आरिफ ख़ान ने PIMS के ऑपरेशन थिएटर में लगाई.

Imran Khan Eye Treatment : हाई ब्लड शुगर से जूझ रहे

Imran Khan PIMS Hospital
Imran Khan PIMS Hospital (source : social media)

73 साल के हो चले इमरान खान हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक़ इमरान ख़ान पिछले साल जुलाई से हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं और पाकिस्तान के सरकार PIMS ने जानकारी दी की इमरान ख़ान का आंख में इंजेक्शन से पहले ECG और ECO टेस्ट भी हुआ, जो PIMS के मुताबिक़ नार्मल मापा गया.

हालांकि PIMS ने ये जानकारी नहीं दी कि जब इमरान ख़ान की आंख में आज इंजेक्शन लगना था तो क्यों उनके हृदय की जांच के लिए ECG और ECO टेस्ट हुआ.

इसके अलावा पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस ने ये भी जानकारी दी की इमरान ख़ान की आंख में इंजेक्शन के बाद उन्हें ज़रूरी सुझाव देने के बाद वापस भेज दिया गया. इसी महीने पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैरिस्टर सलमान सफ़दर को जब इमरान ख़ान की हालत के बारे में जानकारी देने के लिए एमिकस क्यूरी बनाया गया था तो सलमान सफ़दर ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि इमरान ख़ान को दाहिनी आंख से सिर्फ़ 15 फ़ीसदी ही दिख रहा है.

Imran Khan News : क्या है विपक्ष की मांग ?

Imran Khan PIMS Hospital
Imran Khan PIMS Hospital (source : social media)

विपक्षी नेताओं ने यह भी कहा कि इमरान खान का पूर्ण चिकित्सीय परीक्षण उनके निजी डॉक्टरों की निगरानी में कराया जाए. PTI के महासचिव सलमान अकरम राजा ने कहा कि पार्टी सरकारी मेडिकल रिपोर्ट पर भरोसा नहीं करती. उनका कहना था कि ‘सिर्फ आंख ही नहीं, उनके पूरे शरीर की जांच होनी चाहिए.’

विरोध प्रदर्शन में सीनेट विपक्षी नेता आलमा रजा नसीर अब्बास और PTI के महासचिव सलमान अकरम राजा शामिल थे. चीफ व्हिप आमिर डोगर, नेशनल असेंबली के सदस्य (MNA) अली मोहम्मद खान और शाहिद खटक, प्रांतीय विधानसभा के सदस्य (MPA) शफिउल्लाह जां और मुहम्मद हुसैन सहित अन्य नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए.

विपक्षी गठबंधन तहरीक-ए-तहफुज-ए-आइन-ए-पाकिस्तान (TTPA) की एक्‍स पोस्‍ट के अनुसार, विरोधियों ने मांग की कि इमरान खान का व्यक्तिगत डॉक्टरों के माध्यम से पूर्ण चिकित्सीय परीक्षण कराया जाए. उन्होंने सरकार से कदम उठाने का आग्रह किया, जिसमें इमरान खान के परिवार और डॉक्टरों को उनसे मिलने की अनुमति देना भी शामिल है.

यह भी पढ़ें – कानूनी झटके के बाद ट्रंप की हुंकार! ‘टैरिफ’ को लेकर अब दिया ये बयान, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई नाराजगी

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।