‘845 दिन से जेल में बंद है अब्बू, अगर उन्हें कुछ हुआ तो…’ इमरान खान के बेटे और पार्टी की चेतावनी से मुनीर-शहबाज की उड़ी नींद

Summary :

Imran Khan Son Threat to PAK Govt: अफगानिस्तान के दावे के बाद से पाकिस्तान में इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान में ये अटकलें तेज हो गई हैं कि जेल में बंद इमरान खान की हत्या कर दी गई है। हालांकि, बीते दिनों जेल अधिकारियों की ओर से इन सभी अटकलों से साफ इनकार कर दिया गया। इस बीच इमरान खान के बेटे ने अपने ताजा बयान से एक बार फिर इस संदेह को मजबूत कर दिया है। Imran Khan News Today:…

Imran Khan Son Threat to PAK Govt: अफगानिस्तान के दावे के बाद से पाकिस्तान में इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान में ये अटकलें तेज हो गई हैं कि जेल में बंद इमरान खान की हत्या कर दी गई है। हालांकि, बीते दिनों जेल अधिकारियों की ओर से इन सभी अटकलों से साफ इनकार कर दिया गया। इस बीच इमरान खान के बेटे ने अपने ताजा बयान से एक बार फिर इस संदेह को मजबूत कर दिया है।

Imran Khan News Today: क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Son Threat to PAK Govt
Imran Khan Son Threat to PAK Govt

दरअसल, अफगानिस्तान मीडिया की बिना वेरिफाई की गई रिपोर्टों में दावा किया गया कि अदियाला जेल में हिरासत के दौरान पीटीआई चीफ की मौत हो गई। इसी सिलसिले में अब पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के बेटे कासिम खान ने सबके सामने यह कन्फर्म करने की मांग की है कि उनके पिता जिंदा हैं। इसके अलावा, कासिम ने पिता इमरान खान की तुरंत रिहाई की मांग भी की है।

Imran Khan News: इमरान खान के बेटे ने क्या दी धमकी?

कासिम खान ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इमरान खान को जेल में बंद हुए 845 दिन हो गए हैं, और उनके पिता ने कथित तौर पर पिछले छह हफ्ते डेथ सेल में बिताए हैं और परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। कासिम ने लिखा, “पिछले छह हफ्तों से, उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन के माहौल में डेथ सेल में अकेले रखा गया है।

कोर्ट के साफ आदेशों के बावजूद उनकी बहनों को मुलाकात से रोक दिया गया है। कोई फोन कॉल नहीं, कोई मुलाकात नहीं, और उनकी खैरियत की कोई खबर नहीं। मैं और मेरा भाई किसी भी तरह से अपने पिता से संपर्क नहीं कर पाए हैं।”

PAK Govt ले जिम्मेदारी

Imran Khan Son Threat to PAK Govt
Imran Khan Son Threat to PAK Govt

इसके अलावा, कासिम ने आरोप लगाया कि इस स्तर की गोपनीयता कोई रेगुलर सिक्योरिटी उपाय नहीं है, बल्कि खान की हालत छिपाने और उनके परिवार से बातचीत रोकने की जानबूझकर की गई कोशिश है। उन्होंने आगे कहा, “यह साफ कर दें कि पाकिस्तानी सरकार और उसके आका मेरे पिता की सुरक्षा और इस अमानवीय आइसोलेशन के हर नतीजे के लिए पूरी कानूनी, नैतिक और इंटरनेशनल जिम्मेदारी लेंगे।”

Imran Khan Son Threat to PAK Govt: कोर्ट से मांगी मदद

इस पूरे मामले में कासिम ने दुनिया के नेताओं, इंटरनेशनल कोर्ट और मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप करने की अपील की है। इसके अलावा, उन्होंने इमरान खान के हालात को लेकर आधिकारिक पुष्टि, कोर्ट के फैसलों के मुताबिक बातचीत का एक्सेस देने, और आइसोलेशन वाले डेथ सेल को खत्म करने की मांग की है। वहीं, इमरान खान की बहन ने जोर देकर कहा, “समाधान आसान है। कोर्ट के आदेशों का पालन करें और उनके परिवार, उनके वकीलों और उनकी पार्टी लीडरशिप को उनसे मिलने दें।”

इमरान खान के परिवार ने दी चेतावनी

Imran Khan Son Threat to PAK Govt
Imran Khan Son Threat to PAK Govt

इमरान खान के परिवार ने भी चेतावनी दी है कि अधिकारी उन्हें नुकसान पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि वह सुरक्षित हैं क्योंकि अधिकारी इमरान खान को चोट पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेंगे। वे इसके नतीजों को अच्छी तरह जानते हैं। वह कम से कम 90 फीसदी पाकिस्तानियों के नेता हैं।

पीटीआई चीफ इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था। तब से वह भ्रष्टाचार और आतंकवाद समेत कई मामलों का सामना कर रहे हैं। इस साल जनवरी में कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया था। कोर्ट ने उन्हें 14 साल और सात साल की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे कुछ होता है, तो आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे’ इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच पुराना बयान चर्चा में

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।