Namibia में PM मोदी का पारंपरिक तरीके से हुआ भव्य स्वागत, खुद बजाया ढोल

Summary :

PM नरेंद्र मोदी अंतिम देश की यात्रा के लिए Namibia पहुंच गए है। होसेआ कुटाको अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर PM मोदी का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया और नामीबिया के कलाकारों ने ड्रम बजाकर स्वागत किया। PM मोदी इस स्वागत से इतने खुश हुए कि खुद ढोल बजाने लगे थे। हवाई अड्डे के बाद PM मोदी राजधानी विंडहॉक पहुंचे जहां अधिक संख्या में स्थानीय लोगों ने हाथों में बैनर लेकर स्वागत किया। बता दें कि नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो ने PM मोदी का आमंत्रण दिया था और ब्राजील के बाद PM मोदी नामीबिया की यात्रा पर है। यूरेनियम…

PM नरेंद्र मोदी अंतिम देश की यात्रा के लिए Namibia पहुंच गए है। होसेआ कुटाको अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर PM मोदी का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया और नामीबिया के कलाकारों ने ड्रम बजाकर स्वागत किया। PM मोदी इस स्वागत से इतने खुश हुए कि खुद ढोल बजाने लगे थे। हवाई अड्डे के बाद PM मोदी राजधानी विंडहॉक पहुंचे जहां अधिक संख्या में स्थानीय लोगों ने हाथों में बैनर लेकर स्वागत किया। बता दें कि नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो ने PM मोदी का आमंत्रण दिया था और ब्राजील के बाद PM मोदी नामीबिया की यात्रा पर है।

यूरेनियम निर्यात पर हो सकती है चर्चा

PM नरेंद्र मोदी की नामीबिया यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है दोनों देशों के बीच आर्थिक संबधों को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की जाएगी। नामीबिया के पास तेल और गैस का भंडार है इसलिए  यूरेनियम निर्यात, रक्षा क्षेत्र, खनीज, तेल और डायमंड समझौते के लिए हस्ताक्षर किए जा सकते है।

द्विपक्षीय चर्चा करेंगे

PM मोदी नामीबिया की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और नामीबिया के संस्थापक पिता और प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। साथ ही नामीबिया की संसद में भाषण भी दे सकते है। यह यात्रा नामीबिया के साथ भारत के आर्थिक ऐतिहासिक संबंधों को मजबूती देगा।

नामीबिया के बाद भारत होंगे रवाना

PM नरेंद्र मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर है। घाना से शुरू हुई यह यात्रा Namibia देश का दौरे के बाद समाप्त होगी। इसके बाद PM मोदी भारत लौटेंगे। बता दें कि नामीबिया में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। 5 देशो की यात्रा के बाद PM कई  व्यापार समझौते और भारत के विकास के लिए डील करके भारत आएंगे।

Also Read: डॉलर राजा है और राजा रहेगा..ट्रंप ने BRICS देशों पर 10% Tariff लगाने की दी चेतावनी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।