डॉलर राजा है और राजा रहेगा..ट्रंप ने BRICS देशों पर 10% Tariff लगाने की दी चेतावनी

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 14 देशों में टैरिफ बम फोड़ा है। अब ट्रंप ने BRICS देशों को देते हुए 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रिक्स समूह अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने के लिए काम कर रहा है। कैबिनेट की बैठक के दौरान ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर देश ब्रिक्स में शामिल हैं तो उन्हें 10% का टैरिफ देना होगा क्योंकि ब्रिक्स की स्थापना अमेरिका को नुकसान पहुंचाने, डॉलर को गिराने के लिए की गई थी। BRICS देशों ने की आलोचना BRICS समूह में शामिल…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 14 देशों में टैरिफ बम फोड़ा है। अब ट्रंप ने BRICS देशों को देते हुए 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रिक्स समूह अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने के लिए काम कर रहा है। कैबिनेट की बैठक के दौरान ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर देश ब्रिक्स में शामिल हैं तो उन्हें 10% का टैरिफ देना होगा क्योंकि ब्रिक्स की स्थापना अमेरिका को नुकसान पहुंचाने, डॉलर को गिराने के लिए की गई थी।

BRICS देशों ने की आलोचना

BRICS समूह में शामिल ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सहित 11 देशों ने ट्रम्प की टैरिफ नीतियों की आलोचना की है और उन्हें विश्व व्यापार संगठन के नियमों से अलग बताया है। बता दें कि ब्रिक्स देशों का एक साथ किया गया योगदान वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 40% और विश्व की लगभग आधी जनसंख्या के लिए है।

ट्रंप का बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने डॉलर पर चिंता जताते हुए कहा कि डॉलर राजा है और हमेशा राजा ही रहेगा। लेकिन अगर कोई देश डॉलर को चुनौती दे रहा है तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और कोई देश यह कीमत चुकाने के लिए तैयार नहीं हो सकता है।

भारत के साथ व्यापार समझौता

अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही व्यापार समझौता हो सकता है। लेकिन भारत के साथ टैरिफ पर कोई छूट नहीं दी जाएगी क्योंकि भारत भी BRICS समूह का हिस्सा है। इसलिए भारत को भी 10 प्रतिशत का टैरिफ देना होगा।

Also Read: भारत बंद आज, 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर, जानें कितना होगा असर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।