‘भारत खुद आतंकवाद में शामिल’, Pahalgam Attack पर पाक के सूचना मंत्री का बेहूदा बयान

Summary :

पाहलगाम हमले पर पाक मंत्री का विवादित बयान

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाए। इसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना भी शामिल है। भारत के कदम के बाद पाकिस्तान ने भी कुछ घोषणाएं की हैं। इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का बयान आया है। तरार ने भारत को लेकर बेबुनियाद बयान दिया है।

सूचना मंत्री का बेहूदा बयान

अताउल्लाह तरार ने क्या कहा ?

अताउल्लाह तरार का कहना है कि भारत खुद आतंकी घटनाओं में शामिल है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक तरार ने कहा, “भारत सीधे तौर पर आतंकी घटनाओं में शामिल है और हमारे पास इसके सबूत हैं। अगर पाकिस्तान का पानी रोकने की कोई कोशिश की जाती है तो इसे दुश्मनी की कार्रवाई माना जाएगा।” तरार ने कहा है कि सभी जानते हैं कि भारत आतंकी गतिविधियों में शामिल है।

भारत पर लगाया निराधार आरोप

पाकिस्तान के सूचना मंत्री तरार ने अपने बयान में कुलभूषण जाधव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”अगर कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार नहीं किया गया होता तो कई तथ्य सामने नहीं आ पाते।” तरार का कहना है कि भारत की वजह से ही पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं।

पहलगाम आतंकी हमला

22 अप्रैल को हमला हुआ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 हिंदू पर्यटकों की जान चली गई थी। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इसके तुरंत बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू कर दी। भारत की मोदी सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठा रही है।

Pahalgam terror attack पर Shahid Afridi का शर्मनाक बयान, भारत से मांगा सबूत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।