रूस को किया किनारा, वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत! ट्रंप के दावे से भारतीय अर्थव्यवस्था पर कितना पड़ेगा असर

Summary :

India Venezuela Oil Deal: भारत औऱ अमेरिका के बीच एक कॉल के बीच कई एतिहासिक मुद्दों पर चर्चा और ट्रेड डील पर मुहर लग गई है। इसी बीच ट्रंप के दावे ने सभी को चौंका दिया है। बता दें कि ट्रंप ने कहा है कि इस समझौते में भारत रूस से तेल खरीदना पूरी तरह से बंद कर देगा और वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है और 2019 में वेनेजुएला से तेल खरीदना बंद कर दिया था और रूस से तेल खरीदना जारी रखा था लेकिन इस समझौते के बाद ट्रंप ने रूस…

India Venezuela Oil Deal: भारत औऱ अमेरिका के बीच एक कॉल के बीच कई एतिहासिक मुद्दों पर चर्चा और ट्रेड डील पर मुहर लग गई है। इसी बीच ट्रंप के दावे ने सभी को चौंका दिया है। बता दें कि ट्रंप ने कहा है कि इस समझौते में भारत रूस से तेल खरीदना पूरी तरह से बंद कर देगा और वेनेजुएला से तेल खरीदेगा।

भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है और 2019 में वेनेजुएला से तेल खरीदना बंद कर दिया था और रूस से तेल खरीदना जारी रखा था लेकिन इस समझौते के बाद ट्रंप ने रूस से किनारा करने और तेल ना खरीदने का दावा किया है। जानते है अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, इसका भारत की अर्थव्यवस्था पर कितना प्रभाव पड़ेगा

Venezuela Crude Oil To India

India Venezuela Oil Deal
India Venezuela Oil Deal

ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी रूस से तेल खरीदना बंद करने और वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि इससे यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जहां हर सप्ताह हजारों लोग मारे जा रहे हैं। साथ ही भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर लगने वाला अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क हटा दिया गया है।

Venezuela Crude Oil Quality

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा कच्चे तेल का भंडार है। वेनेजुएला का तेल भंडार करीब 300 अरब बैरल का है, लेकिन वर्षों की राजनीतिक-आर्थिक अस्थिरता और प्रतिबंधों के कारण उसका उत्पादन ढांचा कमजोर रहा है. अमेरिका अब वेनेजुएला पर कुछ प्रतिबंध ढीले कर रहा है ताकि उत्पादन और निर्यात बढ़े- और बाजार में रूसी बैरल की जगह ले सके.

India Venezuela Oil Deal

India Venezuela Oil Deal
India Venezuela Oil Deal

वेनेजुएला से तेल खरीदना भारत के लिए फायदेमंद भी हो सकता है क्योंकि इस देश के पास लगभग 300 बैरल कच्चा तेल मौजूद है और भारत लगभग 85 प्रतिशत कच्चे तेल का आयात करता है।

  • वेनेजुएला का तेल अन्य देशों के तेल कि तुलना में भारी होता है और डिस्काउंट के साथ मिलता है।
  • वेनेजुएला का हेवी तेल को रिफाइन करने में भारत की तेल कंपनियां सक्षम है।
  • वेनेजुएला के पास कच्चे तेल का भंडार है और एक बार फिर वहां से तेल खरीदने से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बूस्ट मिलेगा।

India Russia Oil Imports

दोनों देशों के बीच समझौते के साथ ही रूस से तेल ना खरीदने का दावा चर्चा में तेज हो गया है। ट्रंप ने पहले भी भारत पर रूस से तेल ना खरीदने का दबाव बनाया था और अब वेनेजुएला से तेल आयात बढ़ाने पर दावा किया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा और इसका इस्तेमाल देश के लिए कर सकता है और वेनेजुएला से तेल खरीद कर यूरोप को बेच सकता है।

ALSO READ: भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील, टैरिफ घटाकर किया 18%, 500 अरब डॉलर का होगा व्यापार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।