Indian Student Death in US : 22 वर्षीय भारतीय छात्र सकेथ श्रीनिवासैया 6 दिन से लापता चल रहे थे, अब खबर मिली है कि कैलिफोर्निया में उनका शव मिला है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे कर्नाटक के छात्र सकेथ श्रीनिवासैया 9 फरवरी को लापता हो गए थे।
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया है और शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।
Indian Student Death in US : दूतावास ने बयान में कहा –
“इस बेहद कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास को यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र सकेथ श्रीनिवासैया के शव की बरामदगी की पुष्टि कर दी है। इस बेहद कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास उनके साथ खड़ा है।
वाणिज्य दूतावास ने कहा, “हमारे कांसुलर अधिकारी परिवार के सीधे संपर्क में हैं और उन्हें सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में सहयोग देंगे।”
The Consulate deeply regrets to inform that local police have confirmed the recovery of the body of the missing Indian student, Saketh Sreenivasaiah. We extend our heartfelt condolences to his family and loved ones during this profoundly difficult time.
The Consulate stands…
— India in San Francisco (@CGISFO) February 14, 2026
Saketh Sreenivasaiah Death in USA : क्या क्या घटा

14 फरवरी, 2026 श्रीनिवासैया के लापता होने के बाद, कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर उन्हें आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद लेक अंजा और बर्कले हिल्स के आसपास के इलाकों में शहरव्यापी तलाशी अभियान चलाया गया था। बाद में, कैंपस के पास ही स्थित टिल्डेन रीजनल पार्क के नजदीक एक आवास के पास से उसका पासपोर्ट और लैपटॉप युक्त एक बैग बरामद हुआ।
बताया जा रहा है कि भारतीय कम्यूनिटी के सदस्यों ने श्रीनिवासैया की खोज में मदद के लिए ऑनलाइन अभियान चलाया, जिसमें रेडिट पर उन्हें ढूंढने के लिए किए जा रहे समन्वित प्रयासों पर चर्चा हुई।
Indian Student Death USA : कौन थे श्रीनिवासैया

साकेत श्रीनिवासैया कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में प्रोडक्ट डिवेलपमेंट प्रोग्राम में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने IIT, मद्रास से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।
आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र श्रीनिवासैया बर्कले में मास्टर डिग्री कर रहे थे। उन्होंने बेंगलुरु के श्री वाणी एजुकेशन सेंटर से शिक्षा प्राप्त की थी।
उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, श्रीनिवासैया उन छह लोगों में से थे जिनके पास “हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम और उसकी विधि” के आविष्कार का पेटेंट था। पढ़ने में तेज बुद्धि, विनम्रता, प्रतिभा और वफादारी वाले व्यक्ति के रूप में वर्णित किया गया था।
बता दें, पुलिस द्वारा श्रीनिवासैया की संदिग्ध मौत की जांच चल रही है।
बीतें सालों में विदेश में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा का सवाल देश की राजनीति में उठने लगा है। इस कड़ी में सकेथ की हत्या का मामला भी जुड़ता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें – Reliance रिलायंस को US से मिला लाइसेंस, अब वेनेजुएला का सस्ता तेल बिना किसी रोक के खरीदेगी कंपनी


Download Android App
Download iOS App




