PM मोदी का ढाका दौरा टला? 17 फरवरी को मुंबई में माइक्रो मीटिंग, बांग्लादेश शपथ पर सस्पेंस

Summary :

PM Modi Macron Meeting: बांग्लादेश के BNP नेता तारिक रहमान 17 फरवरी की शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई कैबिनेट के शपथ समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी को भी ढाका में तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इस समारोह में भारत समेत 13 देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। खबर है कि उसी दिन मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक पहले से तय है। ऐसे में लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी ढाका नहीं जाएंगे और भारत…

PM Modi Macron Meeting: बांग्लादेश के BNP नेता तारिक रहमान 17 फरवरी की शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई कैबिनेट के शपथ समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी को भी ढाका में तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इस समारोह में भारत समेत 13 देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

खबर है कि उसी दिन मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक पहले से तय है। ऐसे में लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी ढाका नहीं जाएंगे और भारत कि तरफ से कोई वरिष्ठ अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

PM Modi Macron Meeting
Tarique Rahman (Image- Social Media)

चुनाव में BNP की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर बातचीत कर बधाई दी। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से जुड़े हुए करीबी पड़ोसी हैं, और भारत दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।

Bangladesh PM Oath: भारत समेत 13 देशों को न्योता

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारत समेत 13 देशों को आमंत्रित किया है। इनमें भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये, UAE, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। इस समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

PM मोदी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे या नहीं?

हालांकि, भारत की तरफ से अभी कोई आधिकारिक तौर पर निमंत्रण मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ढाका में आयोजित शपथ ग्रहण में शामिल होंगे या नहीं, इसपर भी अभीकोई फैसला नहीं आया है। दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को नए सिरे से मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

Tarique Rahman: BNP की बंपर जीत

तारिक रहमान की पार्टी BNP ने 297 में से 209 सीटें जीतकर जोरदार वापसी की है। वहीं जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिली हैं। शेख हसीना की अवामी लीग चुनाव नहीं लड़ सकी। रहमान 17 साल के लंदन प्रवास के बाद बांग्लादेश की राजनीति में लौटे हैं।

रहमान ने कहा कि बांग्लादेश के हित उनकी विदेश नीति का आधार होंगे और वे भारत, चीन और पाकिस्तान के साथ संतुलित संबंध चाहते हैं. वहीं, BNP ने भारत के साथ ‘रचनात्मक संवाद’ की बात की है।

India France Bilateral Ties: 17 फरवरी को मोदी-मैक्रों की बैठक

PM Modi Macron Meeting
India France Bilateral Ties (Image- Social Media)

मुंबई में 17 फरवरी को मोदी-मैक्रों बैठक भारत की यूरोप नीति और फ्रांस के साथ रणनीतिक साझेदारी को भी रेखांकित करेगी। रक्षा, इंडो-पैसिफिक और टेक्नोलॉजी सहयोग इस बातचीत के प्रमुख एजेंडा माने जा रहे हैं। ऐसे में ढाका के न्योते के बावजूद मुंबई में फ्रांस के साथ बैठक को प्राथमिकता देना भारत की बहु-स्तरीय कूटनीति का संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: देशभर में आज मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।