सूर्यकुमार यादव बने उस्मान तारिक, पाकिस्तानी स्पिनर से निपटने के लिए भारत की खास तैयारी

Suryakumar Yadav mimics Usman Tariq's Action

Suryakumar Yadav mimics Usman Tariq’s Action: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक खिलाड़ी की जमकर बातें हो रही हैं. वो हैं पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक. जिनकी गेंदबाजी को लेकर काफी बातें हो रही हैं. उनकी बॉलिंग से ज्यादा उस्मान के एक्शन की चर्चाएं हो रही हैं. टीम इंडिया ने उनसे निपटने के लिए खास तैयारी की है. मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस के दौरान ये देखने को मिला. जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तारिक के एक्शन की नकल की.

Suryakumar Yadav mimics Usman Tariq’s Action: सूर्यकुमार यादव बने उस्मान तारिक

Suryakumar Yadav mimics Usman Tariq's Action
Suryakumar Yadav mimics Usman Tariq’s Action

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है. पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक को टीम इंडिया के लिए खतरा बताया जा रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण उनका यूनिक एक्शन है. उस्मान साइड आर्म एक्शन से गेंद डालते हैं. साथ ही वह बॉलिंग के दौरान रुकते हैं. जिसको खेलना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता. भारतीय टीम ने उस्मान तारिक से निपटने के लिए खास तैयारी की.

मैच से एक दिन पहले 14 फरवरी की शाम टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने थोड़ी गेंदबाजी का अभ्यास किया. इस दौरान वह उस्मान तारिक के अंदाज में बॉलिंग करते दिखे. सूर्या ने अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह को गेंदबाजी की. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.

पाकिस्तानी स्पिनर के एक्शन पर उठ रहे हैं सवाल

Suryakumar Yadav mimics Usman Tariq's Action
Suryakumar Yadav mimics Usman Tariq’s Action

भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं. जिन्होंने 2026 टी20 विश्व कप के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी हैं. उस्मान ने अबतक दो मुकाबले खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 16 रन देकर 2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

वहीं यूएसए के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी के खाते में 3 विकेट आए. इतनी अच्छी गेंदबाजी के बावजूद तारिक के एक्शन पर सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों ने उनके बॉलिंग एक्शन को अवैध बताया है.

इन भारतीय बल्लेबाजों के सामने रहेगी चुनौती

Suryakumar Yadav mimics Usman Tariq's Action
Suryakumar Yadav mimics Usman Tariq’s Action

उस्मान तारिक भारतीय टीम के लेफ्टी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं. जिनमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे व रिंकू सिंह, अक्षर पटेल शामिल हैं.

 

Read More: ‘बाहर की बातें नहीं सुनेंगे’, बाबर आजम ने किया खुलासा, भारत के खिलाफ इस रणनीति से उतरेगा पाकिस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।