WWE में साल के सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स में शामिल Survivor Series 2026 को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है। कंपनी ने इस मेगा इवेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं और Raw के हालिया एपिसोड में कई बड़े मुकाबलों की अनाउंसमेंट की गई है। इस इवेंट में रोमन रेंस भी वॉरगेम्स मैच में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। इसके अलावा एक धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबला भी बुक कर दिया गया है, जिसने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
WWE Survivor Series 2026 में लिव मॉर्गन और बैकी लिंच की भिड़ंत
Becky Lynch is ready to throw down with Liv Morgan for the World Title! 😤🏆 https://t.co/JEBKAg2aOn
— WWE UK & Ireland (@WWEUK) November 10, 2026
लिव मॉर्गन के लिए मौजूदा समय काफी शानदार रहा है। इस साल उन्होंने वुमेंस रॉयल रंबल मुकाबला जीतकर अपनी ताकत दिखाई थी। इसके बाद रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। जजमेंट डे का सपोर्ट भी उन्हें लगातार मिलता रहा है। हालांकि, अब लिव मॉर्गन के सामने अपनी चैंपियनशिप बचाने का बड़ा चैलेंज होगा। बैकी लिंच ने एक बार फिर उनके टाइटल पर दावा ठोक दिया है। पिछले कुछ महीनों से दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त दुश्मनी देखने को मिल रही है, जिसमें स्टेफनी वकेर का नाम भी शामिल रहा है।
Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में बैकी लिंच ने वापसी करते हुए टैग टीम मुकाबले में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सीधे लिव मॉर्गन को चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती दे दी। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए बैकस्टेज एडम पीयर्स ने Survivor Series 2026 के लिए दोनों के बीच टाइटल मैच ऑफिशियल कर दिया। अब ऐसे में यहां ये देखना दिलचस्प होगा कि लिव अपना खिताब बचा पाती हैं या बैकी एक बार फिर चैंपियन बनने में कामयाब होती हैं।
चेल्सी ग्रीन ने लिव मॉर्गन को दी थी मात

इस कहानी की शुरुआत हाल ही में 7 नवंबर को सऊदी अरब में आयोजित Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट से भी जुड़ी है। यहां लिव मॉर्गन और चेल्सी ग्रीन के बीच Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए शानदार मुकाबला हुआ था। दोनों अपने-अपने ब्रांड की टॉप चैंपियन थीं, जिसके चलते इस मैच को काफी खास माना जा रहा था। मुकाबले के आखिरी पलों में चेल्सी ग्रीन ने रोलअप पिन के जरिए लिव मॉर्गन को हरा दिया और Crown Jewel चैंपियनशिप जीत ली। हालांकि, इस जीत के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। मैच के बाद लिव ने ग्रीन पर हमला कर दिया, तभी टिफनी स्ट्रैटन ने एंट्री की।
Survivor Series 2026 में बैकी लिंच का मुकाबला होगा रोमांचक

टिफनी ने पहले चेल्सी ग्रीन पर हमला किया और फिर अपने वुमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को कैश-इन कर दिया। इसके बाद उन्होंने पिनफॉल हासिल करते हुए वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इस तरह चेल्सी ग्रीन को बड़ा झटका लगा। अब Survivor Series 2026 में लिव मॉर्गन और बैकी लिंच के बीच होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। फैंस की नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या लिव अपना चैंपियनशिप रन जारी रखेंगी या बैकी लिंच उन्हें हराकर नया इतिहास रचेंगी।


Download Android App
Download iOS App




