Jorge Jesus On Christiano Ronaldo: Christiano Ronaldo के संन्यास पर कोच जॉर्ज जीसस का बड़ा बयान, कहा- ‘उम्मीद नहीं थी कि…..’

Summary :

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने पर पुर्तगाल के कोच जॉर्ज जीसस ने हैरानी जताई और कहा कि उन्हें उनकी वापसी की उम्मीद थी। कोच और रोनाल्डो के बीच प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद रोनाल्डो ने ट्रेनिंग कैंप छोड़ दिया था। रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मैचों में रिकॉर्ड 146 गोल किए और 2016 में टीम को यूरोपीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Jorge Jesus On Christiano Ronaldo: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने के फैसले ने दुनियाभर के फैंस को हैरान कर दिया है। अब इस पर पुर्तगाल की नेशनल टीम के मेन कोच जॉर्ज जीसस ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि 41 साल के रोनाल्डो अभी टीम में वापसी करेंगे।

कोच उन्हें अपकमिंग मुकाबलों के लिए टीम में शामिल करने की प्लानिंग भी बना रहे थे। रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पुर्तगाल की नेशनल टीम से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसके अगले दिन शुक्रवार को नेशंस लीग के लिए टीम की अनाउंसमेंट करते हुए जॉर्ज जीसस ने उनके फैसले पर अपनी बात रखी थी।

Jorge Jesus On Ronaldo
Jorge Jesus On Ronaldo (Source: Google)

उन्होंने कहा कि, “मुझे लगा था कि रोनाल्डो टीम में वापसी करेंगे। मैं निश्चित रूप से उन्हें टीम में शामिल करना चाहता था। लेकिन उन्होंने फैसला किया कि देश के लिए खेलने को अलविदा कहने का यही सही समय है। हमें उनके निर्णय का सम्मान करना चाहिए।” कोच ने यह भी कहा कि पुर्तगाल फुटबॉल और युवा खिलाड़ियों के लिए रोनाल्डो का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

कोच से विवाद के बाद ट्रेनिंग कैंप छोड़कर चले गए थे रोनाल्डो

Jorge Jesus And Ronaldo Controversy
Jorge Jesus And Ronaldo Controversy (Source: Google)

रोनाल्डो और कोच जॉर्ज जीसस के बीच कुछ समय पहले मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं। पुर्तगाल के लिए उनका आखिरी मुकाबला 24 सितंबर को वेल्स के खिलाफ खेला गया था। नेशंस लीग के इस मैच में पुर्तगाल ने घरेलू मैदान पर 1-0 से जीत हासिल की थी। इसके बाद अगले मुकाबले में कोच ने रोनाल्डो को शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी थी। जीसस ने यह भी साफ किया था कि अगले मैच में भी उन्हें शुरुआत से मैदान पर उतारने की प्लानिंग नहीं है। इस फैसले से नाराज होकर रोनाल्डो टीम का ट्रेनिंग कैंप छोड़कर चले गए थे।

हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बिहेवियर के लिए माफी मांगी थी। इसके बावजूद पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने उन पर जुर्माना लगाया और 30 दिनों के लिए टीम से निलंबित कर दिया था। इस घटना के बाद दोनों के बीच मतभेद ऑफिशियल हो गए थे। हालांकि, जॉर्ज जीसस ने साफ किया कि उनके मन में रोनाल्डो को लेकर कोई पर्सनल नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि बतौर कोच उन्होंने हमेशा टीम के इन्ट्रस्ट को प्राइयोरिटी दी है और उनके सभी फैसले इसी सोच के साथ लिए गए थे।

23 साल तक पुर्तगाल के लिए पहनी सात नंबर की जर्सी

Cristiano Ronaldo Career
Cristiano Ronaldo Career (Source: Google)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपने फेयरवैल मैसेज में कहा था कि अब पुर्तगाल की सात नंबर जर्सी को अलविदा कहने का समय आ गया है। रोनाल्डो ने पुर्तगाल की नेशनल टीम के लिए कुल 234 मुकाबले खेले और रिकॉर्ड 146 गोल किए। मेन्स इंटरनेशनल फुटबॉल में उनसे ज्यादा गोल किसी बाकी खिलाड़ी ने नहीं किए हैं। उन्होंने छह वर्ल्ड कप में पुर्तगाल का रिप्रेजेंट किया और 2016 में टीम को यूरोपीय चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया।

रोनाल्डो के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन उनके सम्मान में एक खास फंक्शन ऑर्गनाइज़ करने की प्लानिंग बना रहा है। उनका संन्यास पुर्तगाल फुटबॉल के एक ऐतिहासिक चैप्टर का अंत माना जा रहा है।

Read More: La Liga League: अलावेस को 6-1 से रौंदकर बार्सिलोना फिर ला लीगा के टॉप पर, जानें क्या है प्वाइंट्स टेबल की सिचुएशन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।