Indian Student Shot Dead In Canada: कनाडा में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र की हत्या कर दी गई है। टोरंटो में यूनिवर्सिटी के पास 20 वर्षीय भारतीय स्टूडेंट को दिनदहाड़े गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जनता से मदद मांगी है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को डॉक्टरेट स्टूडेंट शिवांक अवस्थी की मौत की जानकारी देते हुए इस घटना पर दुख जताया है। पुलिस ने कहा है कि यह इस साल टोरंटो का 41वां हत्याकांड है।
University Of Toronto Scarborough: कौन था शिवांक अवस्थी?

पीड़ित की पहचान 20 वर्षीय शिवंक अवस्थी के रूप में हुई है, जो कनाडा में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय नागरिक थे। वह UTSC की चीयरलीडिंग टीम का सक्रिय सदस्य था। शिवांक के सहपाठियों के अनुसार वह अपने साथियों का मददगार और हमेशा मुस्कुराते रहने वाला छात्र था। बीते 23 दिसंबर को दिनदहाड़े हाइलैंड क्रीक ट्रेल इलाके में शिवांक को गोली मार दी गई। टोरंटो पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर को उन्हें गोली लगने की चोट के साथ पाया गया, जो इस साल शहर में हत्या का 41वां मामला है।
Toronto University Shooting: टोरंटो पुलिस ने क्या बताया?
टोरंटो पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मंगलवार दोपहर लगभग 3.34 बजे पुलिस ने हाइलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में किसी अज्ञात ने कॉल कर घटना की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक को गोली लगी थी। उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।” पुलिस ने वारदात के बारे में कोई भी सूचना देने के लिए 416-808-7400 पर या गुमनाम रूप से 416-222-टीआईपीएस (8477) पर या डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.222टीआईपीएसडॉटकॉम पर संपर्क कर सकता है।
News Release – Homicide Investigation, Highland Creek Trail and Old Kingston Road, Victim: Shivank Avasthi, 20, Image Releasedhttps://t.co/WdkKqp4pGe pic.twitter.com/XF6NAYJwgX
— Toronto Police (@TorontoPolice) December 24, 2025
Canada News Today: भारतीय दूतावास ने जताया दुख
टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर कहा, “हम टोरंटो स्कारबोरो कैंपस विश्वविद्यालय के पास हुई गोलीबारी में एक युवा भारतीय डॉक्टरेट छात्र शिवंक अवस्थी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। दूतावास इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।”
We express deep anguish over the tragic death of a young Indian doctoral student, Mr. Shivank Avasthi, in a fatal shooting incident near the University of Toronto Scarborough Campus. The Consulate is in touch with the bereaved family during this difficult time, and is extending…
— IndiainToronto (@IndiainToronto) December 25, 2025
Himanshi Khurana: कुछ दिन पहले हिमांशी खुराना की हुई थी हत्या

यह वारदात टोरंटो में एक और भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना (30) की हत्या के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय छात्रों और निवासियों की सुरक्षा के बारे में नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। पिछले सप्ताह 30 वर्षीय हिमांशी खुराना स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से लापता होने की रिपोर्ट के एक दिन बाद एक आवास के अंदर मृत पाई गई थी।
जांच के बाद टोरंटो पुलिस ने टोरंटो निवासी 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और हिमांशी खुराना की मौत के सिलसिले में उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: ISIS के ठिकानों पर अमेरिका का कहर, अब नाइजीरिया में किया भीषण हवाई हमला


Download Android App
Download iOS App




