गमले लूटने की मची होड़, लखनऊ में PM मोदी के जाते ही टूट पड़ी भीड़, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

Lucknow Flower Pot Theft: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2025 को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। यह ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक वाजपेयी के जीवन और आदर्शों को समर्पित है। बता दें कि वसंत कुंज क्षेत्र में स्थित 65 एकड़ में फैले विशाल स्मारक में राष्ट्रवाद के तीन महान व्यक्तित्वों, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं को पुष्पांजलि अर्पित की। ये प्रतिमाएं इन तीनों राष्ट्रीय नायकों के जीवन, आदर्शों और विरासत का प्रतिनिधित्व…

Lucknow Flower Pot Theft: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2025 को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। यह ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक वाजपेयी के जीवन और आदर्शों को समर्पित है। बता दें कि वसंत कुंज क्षेत्र में स्थित 65 एकड़ में फैले विशाल स्मारक में राष्ट्रवाद के तीन महान व्यक्तित्वों, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं को पुष्पांजलि अर्पित की। ये प्रतिमाएं इन तीनों राष्ट्रीय नायकों के जीवन, आदर्शों और विरासत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इसी बीच कार्यक्रम खत्म होते ही सजवाट के लिए लगाए गमलों को लूटने की होड़ मच गई, अपने अपने वाहनों से आए लोगों ने लगभग सभी गमले लूट लिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Lucknow Flower Pot Theft

Lucknow Flower Pot Theft
Lucknow Flower Pot Theft

25 दिसंबर को PM मोदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ पहुंचे थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था साथ ही स्वागत के लिए हैंगिगं दिवार पर खूबसूरत गमलों से सजावट की गई थी लेकिन यह सजावट तब तक रही जब तक कार्यक्रम चलता रहा है। जैसे ही PM मोदी का कार्यक्रम खत्म हुआ गमले लूटने की होड़ मच गई और देखते ही देखते वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। कई लोग अपने स्कूटी,बाईक और अन्य वाहन में आए और गमले लेकर गए। वहीं कई लोग हाथों में गमले उठाकर भागते हुए नजर आए है। लोगों ने सजावट के लिए लगाए गए गमले भर-भरकर अपने साथ ले गए।

PM Modi Event Viral Video

Lucknow Flower Pot Theft
Lucknow Flower Pot Theft

कार्यक्रम खत्म होने के बाद कई बार गमले लूटने का मामला सामने आया है। लखनऊ में गमले लूटने का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कई लोगों का कहना है कि ऐसी ही लोग अपने शहर की खूबसूरती को कुछ ही देर में उजाड़ देते है और इन सभी लोगों की निंदा भी की है। वहीं कई लोगों का कहना है कि सरकार सजावट के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है लेकिन ऐसे लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते है।

ALSO READ: पूजा ने भरी काजल की मांग! गैस चूल्हे को साक्षी मान लिए 7 फेरे, बिहार की इस अनोखी शादी ने इंटरनेट पर बटोरी सुर्खियां

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।