पूजा ने भरी काजल की मांग! गैस चूल्हे को साक्षी मान लिए 7 फेरे, बिहार की इस अनोखी शादी ने इंटरनेट पर बटोरी सुर्खियां

Summary :

Bihar Two Girl Marriage News: बिहार के सुपौल से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है, जहां दो युवतियों ने समाज की रूढ़ियों को किनारे रख आपस में समलैंगिक विवाह कर लिया। त्रिवेणीगंज नगर परिषद (वार्ड 18) का यह मामला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा है कि, इन दोनों की मुलाकात दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। शुरुआत में हुई सामान्य बातचीत समय के साथ गहरी होती गई और अंततः प्रेम में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया। Social Media…

Bihar Two Girl Marriage News: बिहार के सुपौल से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है, जहां दो युवतियों ने समाज की रूढ़ियों को किनारे रख आपस में समलैंगिक विवाह कर लिया। त्रिवेणीगंज नगर परिषद (वार्ड 18) का यह मामला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा है कि, इन दोनों की मुलाकात दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। शुरुआत में हुई सामान्य बातचीत समय के साथ गहरी होती गई और अंततः प्रेम में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया।

Social Media Viral Wedding: गैस चूल्हे को साक्षी मानकर रचाई शादी

Lesbian Marriage Bihar
Lesbian Marriage Bihar (Photo: Social Media)
मंगलवार की रात दोनों युवतियां त्रिवेणीगंज मेला ग्राउंड स्थित मंदिर पहुंचीं, लेकिन उन्हें वहां हवन कुंड न मिला। ऐसे में उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए गैस चूल्हा जलाया और उसकी अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया और बाद में इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Social Media Viral Video:  यहां देखें वायरल वीडियो

Bihar Two Girl Marriage News: इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Bihar Two Girl Marriage News
Bihar Two Girl Marriage News (Photo: Social Media)
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की मुलाकात दो साल पहले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। शुरुआत में हुई सामान्य बातचीत समय के साथ गहरी होती गई। धीरे-धीरे दोस्ती ने प्रेम का रूप ले लिया और दोनों ने साथ में शादी करने का फैसला लिया। पिछले दो महीनों से दोनों युवतियां एक ही मॉल में नौकरी कर रही हैं और वार्ड 18 में किराए का कमरा लेकर साथ रह रही थीं। बुधवार की सुबह जब शादी संपन्न कर वे वापस लौटीं, तब उनके पड़ोसियों और स्थानीय लोगों को इस रिश्ते की भनक लगी। इसी दौरान इंटरनेट पर उनके इस समलैंगिक विवाह का वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद से यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया।

Supaul Viral Shadi: ‘समाज की परवाह नहीं’

Bihar Two Girl Marriage News
Bihar Two Girl Marriage News (Photo: Social Media)
नवविवाहित जोड़े की पहचान मधेपुरा निवासी पूजा गुप्ता और काजल कुमारी के रूप में हुई है। शादी के दौरान पूजा दूल्हा बनी और काजल ने दुल्हन की भूमिका निभाई। दोनों का कहना है कि, पुरुषों के प्रति उनका कोई आकर्षण नहीं है और उनका यह रिश्ता पूरी तरह से आपसी भावनात्मक जुड़ाव पर टिका है। उन्हें समाज की कोई परवाह नहीं है। दोनों अपने इस फैसले पर अडिग हैं। फिलहाल, इस अनोखी शादी ने सोशल मीडिया पर चर्चा एक और विषय बना दिया है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।