भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

Summary :

भारत-श्रीलंका साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता

श्रीलंका सन् 1948 में ब्रिटिश शासन से देश की राजनीतिक स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में 4 फरवरी को प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस पर विदेश मंत्री विजिता हेराथ को शुभकामनाएं दीं और श्रीलंका देश के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर पुष्टि की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए, श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस पर विदेश मंत्री विजिथा हेराथ सरकार और लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमारे लोगों को लाभ पहुँचाने वाली हमारी बहुआयामी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।  

विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने किया धन्यवाद

जयशंकर के अभिवादन के बाद श्रीलंका के विदेश मंत्री  विजिथा हेराथ ने कहा कि वह भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपने भारतीय समकक्ष के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। विदेश मंत्री एस.जयशंकर को हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

श्रीलंका का 77वां स्वतंत्रता दिवस

श्रीलंका के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर, पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने एकता और स्वतंत्रता की ओर महत्वपूर्ण यात्रा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा कि मैं उन निडर आत्माओं के सम्मान में अपना सिर झुकाता हूँ जिन्होंने एकता और स्वतंत्रता के सपने की ओर महत्वपूर्ण यात्रा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई और बलिदान दिया। श्रीलंका के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी को हर्षोल्लास से भरे उत्सव की शुभकामनाएँ।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।