Infinix Note 60 Pro 5G Launch Date India : Infinix ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro 5G को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है और अब यह जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने वाला है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक माना जाता है, इसलिए कंपनियां यहां अपने नए डिवाइस पेश करने पर खास ध्यान देती हैं।
काफी समय से इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर चर्चा चल रही थी। हाल ही में इसकी लॉन्च डेट लीक होने की खबरें सामने आई थीं और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है।
दमदार फीचर्स और प्रोसेसर
इनफिनिक्स का यह नया 5G स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर आधारित है, जो तेज प्रदर्शन और बेहतर मल्टीटास्किंग का अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।
फोन को ग्लोबल मार्केट में 8GB और 12GB RAM के विकल्पों के साथ पेश किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी यही वेरिएंट उपलब्ध होंगे। यह डिवाइस Extended RAM तकनीक के साथ आता है, जिससे जरूरत पड़ने पर वर्चुअल RAM जोड़कर कुल RAM कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है।
इस तकनीक के जरिए 12GB RAM वाला मॉडल 24GB RAM (12GB + 12GB वर्चुअल) तक की क्षमता प्रदान कर सकता है। स्टोरेज के लिए फोन में LPDDR5 RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो तेज डेटा एक्सेस और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
- स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त मानी जा रही है।
- बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
- यह डिवाइस 30W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
- फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे अन्य डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
- रिवर्स चार्जिंग 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग के साथ काम करती है।
कैमरा क्वालिटी
- फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
- बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और f/1.59 अपर्चर के साथ आता है।
- इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर पर काम करता है और वाइड शॉट्स लेने में मदद करता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका f/2.2 अपर्चर है।
- यह कैमरा सेटअप बेहतर फोटो और वीडियो अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।
13 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च
कंपनी के अनुसार Infinix Note 60 Pro 5G भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां लॉन्च इवेंट के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बता दें भारत में इस फोन का expected price लगभग 30,000 रूपए हो सकता है.
इस स्मार्टफोन की कीमत और अन्य जानकारी का खुलासा 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। यूजर्स कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य ऑनलाइन चैनलों के जरिए इवेंट को लाइव देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें – 200MP Camera, 7000mAh Battery! मिड-रेंज सेगमेंट के साथ मार्किट में तहलका मचाने आया Vivo V70 FE, कीमत…























