“पिक्चर अभी बाकी है…”, राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दों पर वीडियो जारी कर दिया जवाब

Summary :

Raghav Chadha Punjab Video: आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रही टकराहट अब सार्वजानिक हो गई है। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। चड्ढा ने रविवार को एक नया वीडियो जारी कर उन आरोपों का जवाब दिया, जिसमें पार्टी ने कहा था कि उन्होंने संसद में पंजाब के मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया। करीब 3 मिनट के इस वीडियो के जरिए राघव ने उन तमाम आरोपों का जवाब दिया है, जिसपर कहा जा रहा था कि उन्होंने पंजाब के मुद्दों पर चुप्पी साध रखी है। Raghav Chadha Reply to AAP Leaders: राघव…

Raghav Chadha Punjab Video: आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रही टकराहट अब सार्वजानिक हो गई है। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। चड्ढा ने रविवार को एक नया वीडियो जारी कर उन आरोपों का जवाब दिया, जिसमें पार्टी ने कहा था कि उन्होंने संसद में पंजाब के मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया। करीब 3 मिनट के इस वीडियो के जरिए राघव ने उन तमाम आरोपों का जवाब दिया है, जिसपर कहा जा रहा था कि उन्होंने पंजाब के मुद्दों पर चुप्पी साध रखी है।

Raghav Chadha Reply to AAP Leaders: राघव चड्ढा ने AAP नेताओं के आरोपों का दिया जवाब

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर चड्ढा ने लिखा, “आप के मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें मजबूरी में वीडियो जारी करके यह कहना पड़ा कि “राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में नाकाम रहे”, पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।”

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से AAP नेताओं के राघव चड्ढा पर आरोप लगाया थे कि वे राजयसभा में पंजाब के किसानों और राज्य की समस्याओं को नहीं उठाते। यहां तक कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद ‘कम्प्रोमाइज्ड’ (समझौतावादी) तक कह दिया था।

Raghav Chadha Punjab Video: पंजाब से जुड़े मुद्दों का वीडियो

Raghav Chadha Punjab Video
Raghav Chadha Punjab Video (Source: Social Media)

गौरतलब है कि हाल ही में AAP ने राघव चड्ढा को राजयसभा के उप-नेता पद से हटाकर उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के अशोक मित्तल को नियुक्त किया था। पार्टी ने इसके पीछे तर्क दिया था कि चड्ढा संसद में पंजाब के हितों से जुड़े मुद्दे नहीं उठा रहे हैं।

चड्ढा ने अपने वीडियो में संसद के अंदर दिए गए उन भाषणों के क्लिप्स जोड़े हैं, जिसमें उन्होंने पंजाब के गिरते जल स्तर, गंभीर जल संकट, किसानों के लिए एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी और करतारपुर साहिब व ननकाना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारत-पाकिस्तान गलियारे की स्थापना जैसे संवेदनशील मुद्दे उठाए थे।

राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही ये जुबानी जंग उस समय तेज हुई है जब पार्टी के भीतर संगठनात्मक बदलावों को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। इस टकराव ने पार्टी में ही आंतरिक कलह शुरू हो गया है। यह वीडियो पंजाब की राजनीति में आने वाले दिनों में नई बहस और सियासी बयानबाजी को और तेज कर सकता है।

यह भी पढ़ें: ‘कोलकाता पर हमला करेंगे..’ पाक रक्षा मंत्री का बेतुका बयान, भारत की ‘अभूतपूर्व कार्रवाई’ की चेतावनी से बढ़ी बौखलाहट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।