Infinix Note 60 Pro 5G Review: स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो मिड-रेंज बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। इस डिवाइस में पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाती हैं।
Infinix Note 60 Pro 5G Review: इतना है प्राइस और रैम
- वहीं Infinix Note 60 Pro 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है।
- वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
- यह स्मार्टफोन 20 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Infinix Note 60 Pro 5G Features: मिलेंगे तगड़े फीचर्स

- Infinix Note 60 Pro 5G में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K Ultra HDR क्वालिटी के साथ आता है।
- स्क्रीन का 144Hz रिफ्रेश रेट यूजर्स को बेहद स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव देता है।
- इसका डिस्प्ले न सिर्फ देखने में शानदार है बल्कि वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान भी बेहतरीन विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है।
- इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
- मल्टीटास्किंग हो या हैवी गेमिंग, यह फोन हर काम को आसानी से संभाल सकता है।
- इसके साथ ही वीसी कूलिंग चैंबर भी दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को गर्म होने से बचाता है।
Infinix Note 60 Pro 5G Battery & Camera: मिलेगा हाई क्वालिटी कैमरा
- फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है।
- इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाता है।
- यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास है जो बार-बार फोन चार्ज करने से बचना चाहते हैं।
- फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 60 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
- इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्थिर और साफ मिलते हैं।
- इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है, जो वाइड एंगल शॉट्स के लिए उपयोगी है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें लेने में सक्षम है।
Infinix Note 60 Pro 5G Competition: इन स्मार्टफोन्स से होगी कड़ी टक्कर

- इस प्राइस रेंज में Infinix Note 60 Pro 5G का मुकाबला कई दमदार स्मार्टफोन्स से है।
- इसमें Motorola Edge 70 Fusion, Nothing Phone (4a), POCO X8 Pro, vivo T4 Ultra 5G और realme P4 Pro 5G जैसे मॉडल शामिल हैं।
Infinix Note 60 Pro 5G Offers: लॉन्च ऑफर्स
- कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर्स भी दे रही है।
- SBI, YES Bank, ICICI, IDFC और Bank of Baroda के कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
- इसके अलावा, 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है।


Download Android App
Download iOS App




