Minimum Wage Rules India: आज देश के विभिन्न हिस्सों से फ़ैक्टरी श्रमिकों के विरोध-प्रदर्शन की खबरें सुनने को मिल रही हैं। नोएडा से लेकर दिल्ली एनसीआर और फरीदाबाद तक इसकी आग फ़ैल गई है। कई जगहों पर हालात खराब हो गए हैं। गुस्साए कर्मचारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ को शांत करने की कोशिश कर रही है। स्थिति को काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच, नोएडा (UP) में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसे देखते हुए, यह समझना ज़रूरी हो जाता है कि ये कर्मचारी या मज़दूर किन आधारों पर वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सरकारी नियम-कानून असल में क्या हैं? हम इस लेख में इन सभी बातों को बताएंगे।
Minimum Wage Rules India: न्यूनतम मजदूरी के क्या नियम?

- सरकार तय करती है (केंद्र और राज्य सरकार मिलकर यह तय करती हैं कि किसी काम के लिए सबसे कम कितनी मजदूरी दी जाएगी)
- काम के हिसाब से अलग-अलग रेट (मजदूरी हर काम के लिए एक जैसी नहीं होती—जैसे फैक्ट्री, निर्माण काम, सफाई, या दफ्तर के काम के अलग-अलग रेट होते हैं)
- शहर और इलाकों के हिसाब से फर्क (बड़े शहरों में मजदूरी ज्यादा और छोटे शहर/गांव में थोड़ी कम हो सकती है)
- कानूनी रूप से देना जरूरी है (कोई भी मालिक तय न्यूनतम मजदूरी से कम पैसा नहीं दे सकता—यह कानून का उल्लंघन है)
- समय-समय पर बदलाव होता है (महंगाई और हालात को देखते हुए सरकार समय-समय पर न्यूनतम मजदूरी बढ़ाती रहती है)
Minimum Wage Rules India: मजदूरों का दर्द
बता दें कि नोएडा सेक्टर-62, 59, 84 और सूरजपुर के आसपास के पूरे इलाके में कर्मचारी सड़क पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, कैसे सड़कों पर धुआं, टूटे शीशे, भागते लोग दिख रहे हैं। लेकिन इस प्रदर्शन के पीछे सिर्फ गुस्सा नहीं था बल्कि एक पीड़ा और दर्द भी दिखा। वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में एक महिला कर्मचारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 11 हजार की सैलरी में तो 4 हजार का गैस सिलेंडर ही आ रहा है. बाकी खर्चा कहां से और कैसे करें? ऐसे में हम कैसे जिएं? हमारा परिवार कैसे चलेगा?
यह भी पढ़ें – केरल में डेंटल स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत, फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच तेज


Download Android App
Download iOS App




