प्रयागराज महाकुंभ में तैनात उप निरीक्षक अंजनी कुमार राय की मौत बुधवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से हुई। वह बहराइच जिले में पोस्टेड थे और महाकुंभ के लिए उनकी ड्यूटी मेला क्षेत्र में लगाई गई थी। उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अंजनी कुमार राय मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे और बहराइच के बौंडी थाना पर एसओ के पद पर तैनात रह चुके थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अंजनी कुमार राय की मौत तबीयत खराब होने से हुई है।


Download Android App
Download iOS App



