Iran cargo ship seizure: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग की आग सुलग रही है जहां ईरान ने होमुर्ज को बंद करने का फैसला किया है वहीं अमेरिका ने समुद्र में नाकेबंदी कर दी है। इसी बीच अमेरिकी बलों ने अरब सागर में ईरानी ध्वज वाले मालवाहक पोत, टूस्का को रोका और बताया ग या कि इस जहाज ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी का उल्लंघन किया। जिसके चलते जहाज को रोकने के लिए कई राउंड गोलियां चलाई गईं।
Iran cargo ship seizure: कब्जे में लिया ईरान का कार्गो जहाज

अरब सागर में तैनात अमेरिकी सेना ने 19 अप्रैल को एक ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश कर रहे ईरानी ध्वज वाले मालवाहक जहाज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अमेरिका सेना कहा कि निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत यूएसएस स्प्राउंस ने उस पोत को उस समय रोका जब वह ईरान के बंदर अब्बास जा रहा था। यूएसएस स्प्राउंस (डीडीजी 111) ने ईरान के एम/वी टौस्का को उस समय रोका जब वह ईरान के बंदर अब्बास की ओर जाते हुए उत्तरी अरब सागर में 17 समुद्री मील की गति से गुजर रहा थी।
पोत ने नियमों का पालन नहीं किया
अमेरिकी सेना ने कई बार चेतावनी जारी की और ईरानी ध्वज वाले जहाज को सूचित किया कि वह अमेरिकी नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहा है। कई घंटों तक बार-बार चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद पोत ने नियमों का पालन नहीं किया। छह घंटे के समय में बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद टौस्का के चालक दल द्वारा पालन न करने पर, स्नुआंस ने पोत को अपने इंजन कक्ष को खाली करने का निर्देश दिया। स्प्रुआंस ने विध्वंसक पोत की 5-इंच एमके 45 तोप से टौस्का के इंजन कक्ष में कई गोले दागकर टौस्का को ध्वस्त कर दिया।
US Iran War: अमेरिकी मरीन सैनिकों ने कार्रवाई की

31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के अमेरिकी मरीन सैनिकों ने बाद में उस पोत पर चढ़कर कार्रवाई की, जो अभी भी अमेरिकी हिरासत में है। वहीं इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि ओमान सागर में तैनात अमेरिकी सेना को एक ईरानी व्यापारी जहाज पर गोलीबारी के बाद पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। अमेरिकी बलों ने एक ईरानी व्यापारी जहाज को निशाना बनाया जिससे उसे ईरानी क्षेत्रीय में लौटने के लिए मजबूर किया जा सके।
US Iran War: अमेरिकी युद्धपोतों की ओर ड्रोन दागे
यह घटना होर्मुज और अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही से जुड़े व्यापक समुद्री तनाव के बीच हुई है। ओमान सागर में एक ईरानी कार्गो पोत पर हुए हमले के बाद ईरानी सेना ने अमेरिकी युद्धपोतों की ओर ड्रोन दागे। साध ही दावा किया गया कि अमेरिकी सेना को एक ईरानी व्यापारी जहाज पर गोलीबारी करने के बाद पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App




