Iran-US के संयुक्त हमले में इस्लामिक स्टेट का प्रमुख Abu Khadija ढ़ेर, Iraq के PM ने पुष्टी की

Summary :

अबू खादीजा की मौत से इस्लामिक स्टेट को बड़ा झटका

इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने घोषणा की है कि इराक और अमेरिका की संयुक्त सेना ने इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबू खादीजा को हवाई हमले में मार गिराया है। यह ऑपरेशन 13 मार्च की रात को पश्चिमी इराकी प्रांत अनबर में अंजाम दिया गया था। अबू खादीजा आतंकवादी समूह का उप खलीफा था और दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था।

इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देश की राष्ट्रीय खुफिया सेवा के कर्मियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका की कमान संभालने वाली गठबंधन सेना के साथ मिलकर, इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबू खादीजा को हवाई हमले में ढ़ेर कर दिया। प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने कहा कि इराकियों ने अंधकार और आतंकवाद की ताकतों पर अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखी है।

आतंकवादी समूह का उप खलीफा

बता दें कि मारा गया अबू खादीजा आतंकवादी समूह का उप खलीफा और दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आज इराक में ISIS का भगोड़ा नेता मारा गया। इराक की सरकार और कुर्द क्षेत्रीय सरकार के साथ समन्वय में हमारे साहसी युद्ध सेनानियों ने उसका लगातार पीछा किया। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन पश्चिमी इराकी प्रांत अनबर में हवाई हमले द्वारा अंजाम दिया गया था। यह ऑपरेशन 13 मार्च की रात को हुआ था लेकिन इस दिन मौत की पुष्टि नहीं हुई थी।

अमेरिका और इराक में समझौता

अमेरिका और इराक ने पिछले वर्ष एक समझौते की घोषणा की थी। इस घोषणा के तहत सितंबर 2025 तक इराक में इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने वाले अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के सैन्य मिशन को समाप्त कर दिया जाएगा, जिसके तहत अमेरिकी सेना कुछ ठिकानों को छोड़ देगी जहां उसने देश में दो दशक से अधिक समय तक अपनी सैन्य उपस्थिति के दौरान अपने सैनिकों को तैनात रखा था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।