ईरान पर कहर बनकर टूटे इजरायल के 80 लड़ाकू विमान, तेहरान समेत कई सैन्य ठिकानों पर किया हमला

Summary :

Israel 80 Fighter Jets Attack On Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग आठवें दिन में पहुंच गई है और हवाई हमले, मिसाइल, बमबारी से ताबड़तोड़ अटैक किया बनाया जा रहा है। इसी बीच इजरायल के 80 लड़ाकू विमानों ने एक साथ ईरान के तेहरान और कई कई क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों पर हमला किया है और लॉन्च साइट्स को भी निशाना बनाया है। IDF ने बताया कि ईरान की राजधानी तेहरान में भारी बमबारी की है और हर जगह तबाही मचा दी है। वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है और खाड़ी देशों पर हवाई हमले कर रहा…

Israel 80 Fighter Jets Attack On Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग आठवें दिन में पहुंच गई है और हवाई हमले, मिसाइल, बमबारी से ताबड़तोड़ अटैक किया बनाया जा रहा है। इसी बीच इजरायल के 80 लड़ाकू विमानों ने एक साथ ईरान के तेहरान और कई कई क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों पर हमला किया है और लॉन्च साइट्स को भी निशाना बनाया है। IDF ने बताया कि ईरान की राजधानी तेहरान में भारी बमबारी की है और हर जगह तबाही मचा दी है। वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है और खाड़ी देशों पर हवाई हमले कर रहा है।

Israel 80 Fighter Jets Attack On Iran: मिसाइल यूनिट भंडारण पर बमबारी

इजरायली एयरफोर्स के लड़ाकू विमान कई दिनों से ईरान में कहर बरपा रहा है आज 80 फाइटर जेट्स ने एक साथ तेहरान में आईआरजीसी का प्रमुख सैन्य विश्वविद्यालय, ट्रेनिंग के लिए इमाम हुसैन विश्वविद्यालय, सैन्य विश्वविद्यालय पर हमला किया है। साथ ही कई महत्वपूर्ण ठिकानों को भी निशाना बनाया है। मिडिल ईस्ट में यह जंग भीषण होती जा रही है कई ठिकानों को लक्षित करके बमबारी की जा रही है। IDF ने यह भी दावा किया है कि ईरान के मिसाइल यूनिट भंडारण पर भी बमबारी की गई है।

तेहरान में भीषण हमला

इजरायल की एयरफोर्स ने ईरान की राजधानी तेहरान में भीषण हमला कर दिया है और भारी बमबारी के बीच इजरायल की सेना का कहना है कि इस हमले में सैन्य ठिकानें, परमाणु ठिकानें और बुनियादी ढांचो को निशाना बनाया गया है।  ईरान एक साथ दो मोर्चों पर युद्ध लड रहा है ईरान में बमबारी के साथ ही लेबनान में भी बमबारी की है और बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है और खाड़ी देशों पर हवाई हमला कर रहा है।

ALSO READ: ईरान के खिलाफ जंग में शामिल होगा पाकिस्तान! सऊदी अरब के रक्षा मंत्री की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।