Breaking: केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, धुआं-धुआं हुआ जहाज; बाल-बाल बचे डिप्टी CM

Keshav Maurya Flight Emergency Landing

Keshav Maurya Flight Emergency Landing: यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की शनिवार को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। घटना के समय उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर में ही मौजूद थे। अचानक धुआं उठने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते लैंडिंग होने से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि Keshav Prasad Maurya पूरी तरह सुरक्षित हैं। तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच में जुट गई है, जबकि प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

Keshav Maurya Flight Emergency Landing: कौशांबी जाते समय डिप्टी सीएम की हवा में अटकी सांसे

Keshav Maurya Flight Emergency Landing
Keshav Maurya Flight Emergency Landing (Source: Social Media)

उपमुख्यमंत्री की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई खराबी के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भर रहा था। तभी अचानक तकनीकी खराबी आई। इसके चलते हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर नीचे उतारा गया। सूत्रों ने दावा किया है कि हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर गया, इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Keshav Prasad Maurya: अब सड़क मार्ग से कौशांबी जाएंगे डिप्टी सीएम

UP Deputy CM helicopter
UP Deputy CM helicopter (Source: Social Media)

हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर की पूरी जांच हो रही है। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़क मार्ग से कौशांबी जाने का निर्णय लिया है। केशव प्रसाद मौर्य का शनिवार को लगभग साढ़े 11 बजे कौशांबी पहुंचने के कार्यक्रम था। उपमुख्यमंत्री के कार्यालय के अनुसार, कौशांबी के सराया में मां शीतला देवी अतिथि गृह के ‘सरस महोत्सव’ के उ‌द्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री अपने दौरे के बीच कौशांबी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

ALSO READ: Iran-Israel युद्ध के बीच Trump का बड़ा दावा, अमेरिकी सेना ने ईरान के सशस्त्र बलों को लगभग खत्म कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।