उत्तरी और मध्य गाजा पट्टी में मंगलवार को इजरायली हमलों में कम से कम 21 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
गाजा में फ़रलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि इज़रायली लड़ाकू विमान ने पट्टी के सुदूर उत्तर में बेत हनून शहर में दो घरों पर बमबारी की।
चिकित्सकों ने बताया कि हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 15 लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए।
इज़रायली ड्रोन ने फिलिस्तीनियों की एक सभा पर की बमबारी
सूत्रों के अनुसार मध्य गाजा पट्टी में डेर अल-बलाह शहर के पश्चिम में निकट पूर्व के शारणर्थी फिलिस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य अभिकरण (यूएनआरडब्ल्यूए) से संबद्ध एक क्लिनिक के पास एक इज़रायली ड्रोन ने फिलिस्तीनियों की एक सभा पर भी बमबारी की।
शहर के अल-अक्सा अस्पताल के चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि छह लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इजरायली सेना ने बेत हनौन में स्कूलों से निकाले गए तीन आश्रयों में रहने वाले लगभग 130 परिवारों को घेर लिया और अंदर रहने वालों को शहर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।
सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्थापित लोगों ने भारी गोलीबारी के बीच आश्रयों स्थलों को छोड़ दिया।
सेना जबालिया के क्षेत्र में अभियान जारी – आईडीएफ
इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने आज एक बयान में कहा कि सेना जबालिया के क्षेत्र में अभियान जारी रख रही है। पिछले सप्ताह से सैनिक बेत लाहिया के क्षेत्र में‘‘खतरे को बेअसर करने‘’के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा के माध्यम से हमास के हमले का जवाब देने के लिए इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है जिसके दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 बंधक बनाए गए।
गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने आज एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमलों में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 43,665 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



