Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Hamas ने 13 इजराइली और चार विदेशी बंधकों को रिहा किया

Summary :

Israel- Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का आज 50वां दिन है। इसी बीच इजराइल के साथ हुए युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने 13 इजराइली और चार विदेशी बंधकों को रिहा किया है। इजराइल सेना ( Israel Army) ने यह जानकारी दी।हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों और इजराइल में फलस्तीनी कैदियों की अदला-बदली के दूसरे दौर के तहत इन बंधकों को रिहा किया गया है। Hamas ने 13 इजराइली और चार विदेशी बंधकों को रिहा किया Israel सेना ने दी जानकारी अदला-बदली के दूसरे दौर में इन बंधकों को किया गया रिहा सेना ने…

Israel- Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का आज 50वां दिन है। इसी बीच इजराइल के साथ हुए युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने 13 इजराइली और चार विदेशी बंधकों को रिहा किया है। इजराइल सेना ( Israel Army) ने यह जानकारी दी।हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों और इजराइल में फलस्तीनी कैदियों की अदला-बदली के दूसरे दौर के तहत इन बंधकों को रिहा किया गया है।

  • Hamas ने 13 इजराइली और चार विदेशी बंधकों को रिहा किया
  • Israel सेना ने दी जानकारी
  • अदला-बदली के दूसरे दौर में इन बंधकों को किया गया रिहा

सेना ने कहा कि ‘रेड क्रॉस’ के प्रतिनिधियों ने रिहा किए गए बंधकों को शनिवार देर रात मिस्र पहुंचाया। उन्हें बाद में शाम को इजराइल ले जाया जाएगा।हमास ने इजराइल पर युद्ध विराम समझौते की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए बंधकों की रिहाई कई घंटों तक टाले रखी, जिसके कारण तनावपूर्ण गतिरोध पैदा हो गया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता प्रयासों से इस गतिरोध को अंतत: दूर कर दिया गया।

150 फलस्तीनी कैदियों को किया जाना है रिहा

हमास ने इजराइल पर सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला कर करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला किया। इजराइल और हमास के बीच चार दिवसीय युद्ध विराम के दौरान कुल 50 बंधकों और 150 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है।

Hamas ने 250 से ज्यादा लोगों को बनाया बंधक

Israel- Hamas War:दरअसल, सात अक्टूबर को इजरायली शहरों पर हमास के लड़ाकों के बर्बर हमले में 1,200 लोगों को मारे जाने और हजारों के घायल होने के बाद इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर हमले शुरू किए थे जिनमें 14 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं। सात अक्टूबर को ही हमास के लड़ाके करीब 250 महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को अगवा कर गाजा ले गए थे। अब उन्हीं की रिहाई की प्रक्रिया चल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner