Israel-Syria War : सीरिया में इजरायल का ड्रोन हमला, 2 की मौत

Summary :

Israel-Syria War : इजरायल ने सीरिया के दक्षिणी कुनेत्रा क्षेत्र में गुरुवार को ड्रोन हमले किये जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। सरकार समर्थक मीडिया और सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी। Israel-Syria War में 2 की मौत Israel-Syria War : इजरायल ने सीरिया के दक्षिणी कुनेत्रा क्षेत्र में गुरुवार को ड्रोन हमले किये जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। सरकार समर्थक मीडिया और सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी।समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सरकार समर्थक रेडियो स्टेशन शाम एफएम के हवाले से बताया कि एक इजरायली ड्रोन ने खान अर्नबेह क्षेत्र में…

Israel-Syria War

Israel-Syria War : इजरायल ने सीरिया के दक्षिणी कुनेत्रा क्षेत्र में गुरुवार को ड्रोन हमले किये जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। सरकार समर्थक मीडिया और सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी।

Israel-Syria War में 2 की मौत

Israel-Syria War : इजरायल ने सीरिया के दक्षिणी कुनेत्रा क्षेत्र में गुरुवार को ड्रोन हमले किये जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। सरकार समर्थक मीडिया और सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी।समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सरकार समर्थक रेडियो स्टेशन शाम एफएम के हवाले से बताया कि एक इजरायली ड्रोन ने खान अर्नबेह क्षेत्र में दमिश्क-कुनेत्रा राजमार्ग पर एक कार को निशाना बनाया। हमले में एक सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई।

Iran says Israel will pay for Syria attack that killed 2 Revolutionary Guards | Reuters

एक अलग घटना में, दक्षिणी कुनेत्रा के राफीद गांव में इजरायली गोले खेतों में जा गिरे, जिससे एक किसान घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने खान अर्नबेह में ड्रोन हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए दो व्यक्ति एक कार में सवार थे, जिसे इजरायली सेना ने निशाना बनाया।

Israel-Syria War : इजराइल सीरिया में अक्सर हवाई और ड्रोन हमले करता है। वह मुख्य रूप से उन जगहों को निशाना बनाता है जिसके बारे में उसका दावा है कि वे ईरान से जुड़े सैन्य प्रतिष्ठान हैं।वहीं इसके अलावा लेबनानी ग्रुप हिज्बुल्लाह की आधुनिक हथियारों की खेप को भी निशाना बनाता है। उल्लेखनीय है कि हिज्बुल्लाह को ईरान का समर्थन हासिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar