गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली(Israel) हमलों में कम से कम 19 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। बता दें कि फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Israel के हवाई हमले में 19 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली(Israel) हमलों में कम से कम 19 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि एक इजरायली युद्धक विमान ने गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में आवासीय इमारत पर हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाजा शहर के जितून क्षेत्र में इजरायली विमानों द्वारा किए गए दो हमलों में सात फिलिस्तीनी मारे गए।
गाजा में नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने एक प्रेस बयान में बताया कि उसके दल को गाजा शहर के दक्षिण में जितून के पास इजरायली(Israel) हमले के बाद एक फिलिस्तीनी महिला का शव बरामद हुआ और एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति मिला।वहीं, गाजा के राफा में नागरिक सुरक्षा दल ने चार लोगों के शव बरामद किए जिनमें से तीन एक ही परिवार के थे, जिन्हें अल-जहौर में मिसाइल द्वारा निशाना बनाया गया था। वहीं नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी एक अलग बयान के अनुसार, शवों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि शहर में एक घर पर बमबारी के बाद चार लोगों के शवों को खान यूनिस के यूरोपीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।इजरायली सेना ने अभी तक इन घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है।इजरायल ने 7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी ग्रुप हमास के हमले के जवाब में गाजा में सैनिक ऑपरेशन शुरू किया था। हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और करीब 250 को बंधक बना लिया गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




