Bharat-Nepal Border पर ढाई करोड़ रुपये की चंदन की लकड़ी बरामद

Summary :

Bharat-Nepal Border : भारत नेपाल सीमा से सटे सोनौली बॉर्डर पर कस्टम विभाग को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। कस्टम विभाग ने एक ट्रक से भारी मात्रा में चंदन की लकड़ी बरामद की। इसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। Highlights . Bharat-Nepal Border पर चंदन की लकड़ी बरामद . ढाई करोड़ रुपये की चंदन की लकड़ी बरामद . ढाई टन चंदन की लकड़ी बरामद हुई है Bharat-Nepal Border पर चंदन की लकड़ी बरामद Bharat-Nepal Border : कस्टम विभाग के डीसी वैभव सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि नौतनवा से नेपाल रक्त चंदन…

Bharat Nepal Border

Bharat-Nepal Border : भारत नेपाल सीमा से सटे सोनौली बॉर्डर पर कस्टम विभाग को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। कस्टम विभाग ने एक ट्रक से भारी मात्रा में चंदन की लकड़ी बरामद की। इसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Highlights
. Bharat-Nepal Border पर चंदन की लकड़ी बरामद
. ढाई करोड़ रुपये की चंदन की लकड़ी बरामद
. ढाई टन चंदन की लकड़ी बरामद हुई है

Bharat-Nepal Border पर चंदन की लकड़ी बरामद

Bharat-Nepal Border : कस्टम विभाग के डीसी वैभव सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि नौतनवा से नेपाल रक्त चंदन की लकड़ी ट्रक में जा रही है। इसके बाद जब ट्रक की जांच की गई, तो उसमें रक्त चंदन की लकड़ी बरामद हुई। इसके बाद एक गोदाम में भी छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में रक्त चंदन की लकड़ी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत में पाया जाने वाला रक्त चंदन, चीन पहुंचते ही कई गुना महंगा हो जाता है।

Sandalwood Worth Rs 2.5 Crore Recovered In Maharajganj, Driver Absconding -  Amar Ujala Hindi News Live - Maharajganj News:बार्डर पर ढाई करोड़ रुपये की  चंदन की लकड़ी बरामद, चालक फरार

Bharat-Nepal Border : उन्होंने बताया कि कल ढाई टन चंदन की लकड़ी बरामद हुई है। इसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि लकड़ी आई कहां से थी और इसके पीछे कौन सा रैकेट काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर जब कस्टम विभाग की टीम ने एक नेपाली नंबर के कंटेनर को नेपाल में प्रवेश करने के पहले बॉर्डर पर रोका और उसकी तलाशी ली, तो कंटेनर में बनी कैविटी से डेढ़ टन और संबंधित गोदाम से एक टन लाल चंदन बरामद किया गया।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर ढाई करोड़ रुपये की चंदन की लकड़ी बरामद

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar