Jammu-Kashmir Weather Today: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। खासकर जम्मू डिवीजन में हालत और ज्यादा गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कई जगहों पर तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। कठुआ में तो पारा 43.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस महीने में काफी ज्यादा है। अब इस गर्मी के बीच IMD ने राहत भरी खबर दी है। आइए जानते हैं, राज्य में कब बारिश और बर्फ़बारी होगी।
Srinagar Weather Today: श्रीनगर में भीषण गर्मी

कश्मीर डिवीज़न में भी दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले सबसे ज्यादा तापमान श्रीनगर में 30.7 डिग्री दर्ज हुआ। रात के तापमान की बात करें, तो कश्मीर में कई जगहों पर यह सामान्य से 3-6 डिग्री ज्यादा रहा। अब यहां के लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत देने के लिए जल्द ही बारिश होने वाली है।
Kashmir Valley Forecast: कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। IMD ने दोपहर और शाम के समय राजधानी श्रीनगर के साथ-साथ अनंतनाग और पहलगाम जैसे मशहूर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
Jammu-Kashmir Weather Today: बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के लिए एक जरूरी एडवाइजरी भी जारी की है। इसके मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने और कड़कने की भी आशंका है। इस दौरान लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।
Gulmarg Snowfall Forecast: गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी

पहाड़ों पर घूमने वालों की सबसे पसंदीदा जगह गुलमर्ग और सोनमर्ग के ऊंचे पहाड़ों पर भी मौसम बदलने वाला है। यहां पर बर्फ़बारी होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ऐसे में इन रास्तों पर सफर करने वालों की थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि तेज हवाओं और धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




