धरती निगल गई या आसमान! रांची में अचानक लापता हो गई दो नाबालिग बहनें, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

Jharkhand 2 Sisters Missing: झारखंड की राजधानी रांची में दो नाबालिग बहनों के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चिंता और सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें 8 फरवरी से अपने घर से लापता हैं और अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं पुलिस भी हर संभावित पहलू से जांच कर रही है। Jharkhand 2 Sisters Missing: रातू थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं बच्चियां पुलिस के अनुसार, लापता बच्चियों में एक की उम्र करीब 12 साल और दूसरी की…

Jharkhand 2 Sisters Missing: झारखंड की राजधानी रांची में दो नाबालिग बहनों के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चिंता और सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें 8 फरवरी से अपने घर से लापता हैं और अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं पुलिस भी हर संभावित पहलू से जांच कर रही है।

Jharkhand 2 Sisters Missing: रातू थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं बच्चियां

पुलिस के अनुसार, लापता बच्चियों में एक की उम्र करीब 12 साल और दूसरी की उम्र लगभग 16 साल बताई जा रही है। दोनों बहनें रांची के रातू थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थीं। परिजनों ने 9 फरवरी को रातू थाने में पहुंचकर बच्चियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

Jharkhand 2 Sisters Missing (Source: social media)
Jharkhand 2 Sisters Missing (Source: social media)

2 Minor Sisters Missing Case: दुकान जाने की बात कहकर निकली थीं घर से

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 8 फरवरी को दोनों बहनें घर से पास की एक दुकान पर जाने की बात कहकर निकली थीं। आमतौर पर वे थोड़ी देर में लौट आती थीं, लेकिन उस दिन देर शाम तक वापस नहीं आईं। पहले परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस की मदद ली।

Ranchi Missing Girls Case: पुलिस ने शुरू किया व्यापक तलाश अभियान

रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि बच्चियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। आसपास के इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है। साथ ही संदिग्ध जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

Jharkhand 2 Sisters Missing (Source: social media)
Jharkhand 2 Sisters Missing (Source: social media)

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस बच्चियों की आखिरी लोकेशन का पता लगाने के लिए इलाके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि कैमरों में मिली जानकारी से यह पता चल सकता है कि दोनों बहनें किस दिशा में गई थीं या किसी के साथ देखी गई थीं।

इनाम की घोषणा, लोगों से सहयोग की अपील

बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस ने 21 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को इन बच्चियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या रातू थाना को सूचित करें।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद से बच्चियों के माता-पिता और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हर गुजरते पल के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। परिवार को बस यही उम्मीद है कि उनकी बेटियां जल्द से जल्द सुरक्षित घर लौट आएं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही कोई ठोस सुराग हाथ लगेगा और बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गैंग्स औफ वासेपुर स्टाइल में हुआ सिंह मेंशन पर हमला, बदमाशों ने गेट के अंदर और बाहर फेंके 2 सुतली बम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।