दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी से हड़कंप, 10 की मौत, 10 से अधिक घायल; सड़कों पर बिछी लाशें

Summary :

Johannesburg Mass Shooting: साउथ अफ्रीका में एक और मास शूटिंग हुई है। जोहान्सबर्ग के पास एक टाउनशिप में दस लोग मारे गए और दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी महीने यह दूसरी सामूहिक गोलीबारी की घटना है, जिसने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। South Africa Mass Shooting: क्या है पूरा मामला? रविवार को जोहान्सबर्ग के नज़दीक बेक्कर्सडाल इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक,…

Johannesburg Mass Shooting: साउथ अफ्रीका में एक और मास शूटिंग हुई है। जोहान्सबर्ग के पास एक टाउनशिप में दस लोग मारे गए और दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी महीने यह दूसरी सामूहिक गोलीबारी की घटना है, जिसने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

South Africa Mass Shooting: क्या है पूरा मामला?

Johannesburg Mass Shooting
Johannesburg Mass Shooting

रविवार को जोहान्सबर्ग के नज़दीक बेक्कर्सडाल इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, यह हमला जोहान्सबर्ग के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक टाउनशिप में हुआ, जहां हमलावरों ने सड़क पर चल रहे लोगों को निशाना बनाया। दक्षिण अफ्रीका में एक ही महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी मास शूटिंग की घटना है। गौटेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने बताया कि अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, कुछ पीड़ितों को चलते समय पीछे से गोली मारी गई। हमले के पीछे का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Johannesburg Shooting: बेक्कर्सडाल इलाके में गोलीबारी

Johannesburg Mass Shooting
Johannesburg Mass Shooting

यह गोलीबारी बेक्कर्सडाल इलाके में एक बार के पास हुई, जो देश की प्रमुख सोने की खदानों के आसपास स्थित एक गरीब क्षेत्र माना जाता है। पुलिस ने यह भी बताया कि घटनास्थल पर अवैध रूप से शराब बेचे जाने की जानकारी मिली है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Johannesburg Latest News: आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा

इलाके को सील कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले 6 दिसंबर को प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में हुई गोलीबारी में तीन साल के बच्चे समेत 12 लोगों की जान चली गई थी।

ये भी पढ़ें: असम के किसानों को आज बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, यूरिया प्लांट का करेंगे शिलान्यास

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।