‘मेरी लाश को पापा हाथ न लगाएं, लव यू मम्मी…’, WhatsApp पर आखिरी स्टेटस लगाकर 5वीं मंजिल से कूदा वकील

Kanpur lawyer suicide case

Kanpur lawyer suicide case: उत्तर प्रदेश के कानपूर में गुरुवार को कोर्ट रूम की पांचवीं मंजिल से कूदकर 23 साल के एक वकील ने जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले वकील प्रियांशु श्रीवास्तव ने 2 पेज का सुसाइड नोट लिखकर व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाया। जिसमें उसने बताया कि वह यह आत्मघाती फैसला अपने पिता के टॉर्चर से तंग आकर उठा रहा है। उसने नोट में ये भी लिखा कि मेरी लाश को पापा छू भी न पाएं। अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

Kanpur Lawyer Suicide Case: व्हाट्सऐप स्टेटस पर शेयर किया 2 पन्ने का सुसाइड नोट

प्रियांशु ने आत्महत्या से कुछ घंटे पहले अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर 2 पन्ने का एक सुसाइड नोट शेयर किया था। जिमें लिखा था, ‘मेरी ये आखिरी इच्छा है कि सब लोग मेरे इस सुसाइड नोट को अंत तक पूरा पढ़े… मैं प्रियांशु श्रीवास्तव निवासी वरुण विहार, बर्रा-8 कानपुर का रहने वाला हूं। आज 23 अप्रैल, समय लगभग दोपहर 12:05 बजे मैं अपने पूरे होश में बिना किसी जोर-दबाव और जबरदस्ती के यह सुसाइड नोट लिख कर अपनी जान दे रहा हूं। मैं एक रजिस्टर्ड अधिवक्ता हूं, जिसने अपनी लॉ की पढ़ाई कानपुर नगर से 2025 में पूरी की है। समय की कमी होने के कारण मैं अपना पंजीकरण उत्तर प्रदेश बार कांउसिल प्रयागराज से प्राप्त नहीं कर सका हूं।”

Kanpur lawyer suicide case
Suicide Note

Kanpur Lawyer Suicide News: “मैं हार गया, पापा जीत गए”

उसने सुसाइड नोट में आगे अपने बचपन के किस्से को भी शेयर किया। उसने लिखा, करीब 6 साल की उम्र में फ्रिज में रखा आम का जूस पी लिया तो निर्वस्त्र कर घर से बाहर भगा दिया गया। हर मिनट शक की नजर से देखना, एक-एक मिनट का हिसाब लेना… ये मानसिक टॉर्चर ही है। हाईस्कूल रिजल्ट का आने से पहले पापा ने धमकी दी कि अगर कम नंबर कम आए, तो निर्वस्त्र कर घर से भगा देंगे।

रोज घुट–घुट कर मरने से बेहतर है कि एक दिन मरके खत्म हो।” इसके साथ ही प्रियांशु ने सभी मां-बाप से यह अपील की है कि “अपने बच्चों पर उतना ही टॉर्चर करें, जितना वो बर्दाश्त कर सकें। मेरा ये निवेदन है कि मेरी लाश को मेरे पापा छू भी न पाएं। मैं हार गया, पापा जीत गए। लव यू मम्मी…।”

Kanpur Lawyer Suicide News: पिता और दोस्तों को फॉरवर्ड किया सुसाइड नोट

Kanpur Lawyer Suicide News
Kanpur Lawyer Suicide News (Source: Social Media)

प्रियांशु ने सुसाइड करने से पहले दोपहर के करीब 12.05 बजे 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। 21 मिनट पहले इसे अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया। उसने इस सुसाइड नोट को अपने पिता और दोस्तों को भी फॉरवर्ड किया था। लेकिन जब तक घरवाले और दोस्त सुसाइड नोट देखते, तब तक वह आत्महत्या कर चुका था। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और सुसाइड नोट समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर ही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी मैक्स, 8 लोगों की मौत 2 घयाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।