क्या सच में करवा चौथ व्रत से बढ़ती है पति की आयु या है सिर्फ एक वहम? जानिए प्रेमानंद महाराज से क्या है सच?

Summary :

Karwa Chauth 2025 Significance: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में बेहद ख़ास माना जाता है। इस व्रत को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। विवाहित महिलाएं इस दिन को बड़े प्रेम, उत्साह और विश्वास के साथ मनाती हैं। इस व्रत को विवाहित महिलाएं निर्जल होकर रखती हैं। पति की लंबी उम्र के लिए विवाहित महिलाएं माता करवा से प्रार्थना करती हैं। शाम को चंद्रमा देखने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती है। अपने पति के हाथों से पहला निवाला खाकर आपना फ़ास्ट खोलती हैं। ऐसे में अक्सर ये चर्चा होते रहती है कि करवा चौथ…

Karwa Chauth 2025 Significance: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में बेहद ख़ास माना जाता है। इस व्रत को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। विवाहित महिलाएं इस दिन को बड़े प्रेम, उत्साह और विश्वास के साथ मनाती हैं। इस व्रत को विवाहित महिलाएं निर्जल होकर रखती हैं। पति की लंबी उम्र के लिए विवाहित महिलाएं माता करवा से प्रार्थना करती हैं।

शाम को चंद्रमा देखने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती है। अपने पति के हाथों से पहला निवाला खाकर आपना फ़ास्ट खोलती हैं। ऐसे में अक्सर ये चर्चा होते रहती है कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है। वृंदावन के बाबा प्रेमानंद जी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Karwa Chauth 2025: कल है करवाचौथ

Karwa Chauth 2025 Significance
Karwa Chauth 2025 Significance (Credit- Social Media)

बता दें कि कल यानी शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का व्रत है. इस व्रत को कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत को गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहते हैं कि करवाचौथ व्रत रखने से पति की उम्र सच में लंबी होती है या नहीं। तो आइये सुनते हैं कि उन्होंने अपने पति की दीर्घायु के बारे में क्या कहा?

Premanand Maharaj About Karwa Chauth: महाराज जी ने बताया व्रत कैसे रखें?

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला महाराज जी से पूछती है कि क्या महिलाएं करवा चौथ का व्रत किसी उद्येश्य से रखती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए महाराज जी कहते हैं, “यह तो बहुत छोटी-मोटी बातें हैं, गांव-गली की मान्यताएं हैं. कोई भी अनुष्ठान किसी भी मृत्यु को नहीं बचा सकता है। करवा चौथ किसी की मौत को कैसे रोक सकता है? विधाता ने जो लिखा है, वही होगा”. महाराज जी ने आगे बताया कि किसी व्यक्ति की उम्र या मृत्यु का समय पहले से तय होता है, और कोई भी पूजा-पाठ या व्रत उसे बदल नहीं सकता।”

Premanand Maharaj News: महिलाने महाराज जी से पूछे कई सवाल

Premanand Maharaj
Premanand Maharaj (Credit- Social Media)

हालांकि, महिला के मन में और भी सवाल थे, इसपर महिला ने महाराज जी से आगे पूछा, “क्या पति और पुत्र की लंबी उम्र के लिए महिलाएं जो व्रत रखती हैं, उसका कुछ प्रभाव होता है या नहीं? इसपर महाराज जी ने आगे कहा, “व्रत एक छोटा सा सपोर्ट सिस्टम होता है। जैसे अगर किसी की उम्र 10 साल है और इस दौरान उसे कोई विघ्न या बीमारी आने वाली है, तो मां का व्रत उस विपत्ति को हल्का कर सकता है। लेकिन अगर मृत्यु का निश्चित समय आ गया है, तो कोई व्रत उसे नहीं रोक सकता।”

महाराज जी एक सुप्रसिद्ध हस्ती

गौरतलब है कि महाराज जी एक सुप्रसिद्ध हस्ती हैं। छोटे से लेकर बड़े तक, हर कोई उनकी बातों को सुनता है। लोग उनकी बातों को ज्ञान मानकर उनका पालन करते हैं। विराट कोहली से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, कई नामचीन हस्तियाँ महाराज जी से मिल चुकी हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। दुर्भाग्य से, महाराज जी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ हैं, और इस वजह से उन्होंने अपनी पदयात्रा भी स्थगित कर दी है। हालाँकि, उनके आश्रम से अच्छी खबर आई है कि महाराज जी अब बेहतर हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

Karwa Chauth Argh Vidhi: पूजा करने का क्या है तरीका?

Karwa Chauth Argh Vidhi
Karwa Chauth Argh Vidhi (Credit- Social Media)

करवा चौथ व्रत में चंद्रमा को जल चढ़ाने की सही विधि: करवा चौथ व्रत रखने वाली विवाहित महिलाओं को कथा सुननी चाहिए और चंद्रोदय होने पर कलश में एक चांदी का सिक्का और साबुत चावल रखकर जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद छलनी से अपने पति को देखना चाहिए। इसके बाद जल और मिठाई खाकर अपना व्रत तोड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें – वैष्णो देवी यात्रा 8 अक्टूबर से शुरू, श्राइन बोर्ड ने दी जानकारी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।